संदीप सिंह के अलावा इन खिलाड़ियों पर भी लग चुका यौन शोषण का आरोप, लिस्ट में देखें कौन-2 शामिल

संदीप सिंह के अलावा इन खिलाड़ियों पर भी लग चुका यौन शोषण का आरोप, लिस्ट में देखें कौन-2 शामिल
X
Sandeep Singh: पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़िये अब तक किन खिलाड़ियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे...

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हरियाणा के खेल मंत्री रहे संदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 35 वर्षीय संदीप सिंह (Sandeep Singh) पर एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। संदीप सिंह ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महिला एथलेटिक्स (female coach) ने संदीप पर आरोप लगाया और बताया कि संदीप ने अपने सरकारी आवास पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि संदीप सिंह के अलावा खेल जगत में और कौन से खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर ऐसे आरोप लगे हैं।

अमित मिश्रा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पूर्व भारतीय लेग स्पिनर (Indian leg-spinner) अमित मिश्रा का। अमित मिश्रा (Amit Mishra) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। उन पर आपराधिक धमकी और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था और उन्हें बेंगलुरु में गिरफ्तार भी किया गया था। अमित मिश्रा पर अपने होटल के कमरे में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था।

संदीप सिंह

पूर्व हॉकी खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री (Haryana Sports Minister) संदीप सिंह पर गुरुवार को एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसके बाद से संदीप सुर्खियों में आ गए हैं और अपने आरोपों को गलत (false allegations) बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

नेमार

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार (Neymar) पर मई में ब्राजीलियाई मॉडल नजीला ट्रिनडेड (Brazilian model Najila Trindade) ने बलात्कार का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। एसोसिएटेड प्रेस कथित यौन उत्पीड़न पीड़ितों का नाम नहीं बताते है, जब तक वो सही तरह से इसकी जांच करते है। हालांकि ऐसा ही मॉडल ने अपने इंटरव्यूज में किया था।

फियोना फेरो

पूर्व फ्रांसीसी टेनिस खिलाड़ी फियोना फेरो (Fiona Ferro) पर उनके कोच ने यौन शोषण और बलात्कार का आरोप लगाया था। वहीं, साल 2012 से 2015 के बीच उनके कोच पियरे बाउटियर पर बलात्कार का केस लगा था। उनके वकील इसाबेल कोलंबनी ने एएफपी को बताया।

कोबे ब्रायंट

बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट (Kobe Bryant) पर 18 जुलाई 2003 को यौन शोषण का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सिलसिले में कोलोराडो के ईगल बास्केटबॉल खिलाड़ी (basketball player) कोबे को गिरफ्तार किया गया था।

दनुष्का गुणाथिलका

श्रीलंका टीम के खिलाड़ी दनुष्का गुणाथिलका पर भी बलात्कार का आरोप लगाया था। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें क्रिकेट सभी प्रारूप से निलंबित कर दिया है।

Tags

Next Story