इन विवादों से रहा सानिया मिर्जा का गहरा नाता, कभी तिरंगे का अपमान तो कभी शार्ट स्कर्ट पहन बटोरी सुर्खियां

इन विवादों से रहा सानिया मिर्जा का गहरा नाता, कभी तिरंगे का अपमान तो कभी शार्ट स्कर्ट पहन बटोरी सुर्खियां
X
Sania Mirza Retirement: भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 36 साल की सानिया दुबई में अगले महीने फरवरी में अपना आखरी टूर्नामेंट खेलती नजर आएँगी।

भारतीय टेनिस स्टार (Indian tennis star) खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 36 साल की सानिया दुबई में अगले महीने फरवरी में अपना आखरी टूर्नामेंट खेलती नजर आएँगी। सानिया ने अपने 20 साल के प्रोफेशनल करियर में 6 ग्रैंड स्लैम के टाइटल (6 Grand Slam titles) जीते हैं। इसके अलावा सानिया को अर्जुन अवॉर्ड, पद्म श्री अवार्ड, पद्म भूषण अवॉर्ड जैसे कई बड़े अवार्डो से नवाजा गया है। लेकिन बतौर स्टार उन्हें भी करियर कई विवादों का सामना करना पड़ा। ऐसे में आज हम आपको सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से जुड़े पांच विवादों के बारे में बताने जा रहे है...

भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

साल 2008 में सानिया मिर्जा (Sania Mirza) पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगा था। दरअसल उन्हें भारत के राष्ट्रीय ध्वज (national flag of India) के बगल में एक टेबल पर पैर टिकाए देखा गया। सामाजिक टिप्पणीकार प्रकाश सिंह ठाकुर ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था, हालांकि यह फोटो फेक थी।

सानिया मिर्जा की सगाई टूट गई

साल 2009 में सानिया मिर्जा की सगाई टूट गई थी। सानिया की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा (Sohrab Mirza) से हुई थी, लेकिन 6 महीने बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद सानिया मिर्जा ने साल 2009 में पाकिस्तानी क्रिकेटर (Pakistani cricketer) शोएब मलिक से शादी की, जिस पर काफी विवाद हुआ। हालांकि सानिया ने इस विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

शार्ट स्कर्ट पहने पर फतवा जारी हुआ

8 सितंबर 2005 वह तारीख है जब सानिया के खिलाफ फतवा (fatwa) जारी किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि दस साल पहले सानिया मिर्जा के खिलाफ शार्ट स्कर्ट पहनने पर फतवा (इस्लामी कानून में एक आधिकारिक फैसला) जारी गया था। सानिया को अपने पहनावे की वजह से काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। एक मुस्लिम मौलवी (Muslim cleric) ने उनके पहनावे को लेकर फतवा जारी किया था।

मस्जिद में घुसकर शूटिंग

आपको बता दें कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (Minorities Welfare Department) ने साल 2007 में सानिया मिर्जा के खिलाफ मस्जिद में घुसकर शूटिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। उस शूटिंग से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि खिलाड़ी के मस्जिद में घुसने के बाद मुस्लिम धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शोएब मलिक से शादी

सानिया मिर्जा की जिंदगी (Sania Mirza's life) का सबसे बड़ा विवाद उनकी शादी थी। बता दें कि सानिया ने साल 2012 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। उनकी शादी ने भारत और पाकिस्तान में काफी बवाल मचाया और न सिर्फ उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा बल्कि उनकी देशभक्ति (patriotism) पर भी सवाल उठाए गए।

Tags

Next Story