Shahid Afridi ने PCB की खोली पोल, कहा- क्रिकेटरों का नहीं कर पा रहे इलाज

पाकिस्तान (Pakistan) की अर्थव्यवस्था इस समय नाजुक स्थिति में है। देश में बड़ा आर्थिक संकट (economic crisis) है। आयात बढ़ने से पाकिस्तान में राजकोषीय घाटा बढ़ता जा रहा है। साथ ही चालू खाते का घाटा भी बढ़ रहा है। नतीजतन, देश की अर्थव्यवस्था में असंतुलन का संकेत है। जब देश आर्थिक तंगी में है तो जाहिर सी बात है पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड अपवाद कैसे हो सकता है..? बोर्ड की वित्तीय स्थिति भी नाजुक है। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना की।
अफरीदी ने कहा
शाहिद अफरीदी ने कहा "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) अपने खिलाड़ियों का इलाज भी नहीं कर सकता। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) अपने इलाज के लिए लंदन गए थे। लेकिन उन्हें अपना पैसा खुद खर्च करना पड़ा। रहने से लेकर खाने तक, उन्हें अपना पैसा खर्च करना पड़ा। यहां तक कि टिकट की कीमत भी इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कोई भूमिका नहीं थी", शाहिद अफरीदी ने इस बात पर खेद जताया कि जहां क्रिकेट बोर्ड दूसरे देशों के खिलाड़ियों पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं पाकिस्तान में खिलाड़ियों पर ध्यान तक नहीं दिया जाता है। शाहिद अफरीदी ने यह भी कहा कि मैंने और शाहीन ने लंदन में डॉक्टरों को बुलाया, उनकी नियुक्ति की उसके बाद इलाज किया, लेकिन पाकिस्तानी बोर्ड को (Pakistani board) इस सब की जानकारी नहीं थी।
"Shaheen Shah Afridi went to England on his own. He got his ticket by himself. I arranged a doctor for him and he contacted the doctor. PCB haven't done anything for him" Shahid Afridi. @SAfridiOfficial @iShaheenAfridi #ShaheenShahAfridi #PakistanCricket #T20WorldCup2022 pic.twitter.com/KnQAqGqzYd
— Maham Gillani (@dheetafridian__) September 15, 2022
दोनों के बीच का रिश्ता
गौरतलब है कि शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) शाहिद की बेटी से शादी कर रहे हैं। पिछले साल शाहिद अफरीदी ने ऐलान किया था कि उनकी बड़ी बेटी की शादी शाहीन अफरीदी से होगी। हालांकि दोनों की सगाई हो चुकी है, लेकिन शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी है। इसमें स्टार खिलाड़ी शाहीन अफरीदी भी शामिल हैं। मालूम हो कि शाहीन चोटिल है इस वजह से उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में भी भाग नहीं लिया। उस समय उन्हें चोट लग गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS