ENG vs SA: इंग्लैंड की सबसे बुरी हार, साउथ अफ्रीका ने 229 रनों से दी मात

ENG vs SA: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका जबरदस्त फॉर्म में है। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के अपने चौथे मैच में इंग्लैंड को बुरी तरह से मात दी है। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड चैंपियन को 229 रनों से हराया है। इंग्लैंड टीम की वनडे क्रिकेट में ये सबसे बुरी हार है।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 400 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दिया। इसके बाद टारगेट का पीछा करने आई इंग्लैंड के बल्लेबाज अफ्रीका के गेंदबाजों को आगे घुटने टेकते हुए नजर आए। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड की टीम को 22 ओवरों में 9 विकेट पर 170 रन ही बना पाई। अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के लिए कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया।
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच आज शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप का 20वां मैच खेला गया। इस मैच में चैंपियन इंग्लैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन 67 गेंद 109 रन की तूफानी बल्लेबाजी की। हेनरिक के शानदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की टीम 170 रन पर ही सिमट गई।
इंग्लैंड का नहीं चला कोई बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका के 400 रन के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड का एक भी बल्लेबाज नहीं चला। इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 10, जो रूट 02 और डेविड मलान 06 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तो इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, नहीं खेल पाएंगे Hardik Pandya
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS