Spain ने अजीब तर्क देकर 21 भारतीय पहलवानों का वीजा किया रद्द, आरोप लगाते हुए कही ये बड़ी बात

Spain ने अजीब तर्क देकर 21 भारतीय पहलवानों का वीजा किया रद्द, आरोप लगाते हुए कही ये बड़ी बात
X
Indian wrestlers Visa Denied: स्पेन ने 21 भारतीय पहलवानों का वीसा रद्द कर दिया। जिस कारण से स्पेन दूतावास ने खिलाड़ियों का वीसा रद्द किया है वो बेहद ...

Sports News: भारतीय रेसलिंग फेडरेशन (Indian Wrestling Federation) के लिए अजीब स्थिति बन गई है। दरअसल स्पेन में होने वाली अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप (Under-23 World Championship) में हिस्सा लेने के लिए भारत के 21 रेसलर को वीजा प्रोवाइड नहीं किया गया है। हैरानी की बात यह नहीं है कि वीजा रद्द कर दिया गया, फेडरेशन को हैरानी उस कारण से हुई है जो स्पेन के दूतावास (Spanish embassy) ने दिया। स्पेन के दूतावास ने आशंका जताई है कि ये रेसलर तय वक्त से ज्यादा समय तक रुक सकते हैं। इसी आशंका के आधार पर उन 21 भारतीय पहलवानों (Indian wrestlers) को वीजा नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 30 प्लेयर्स ने (30 players) आवेदन किया था जिसमे सिर्फ 9 को ही वीजा दिया गया है।

दूतावास को संदेह

स्पेन में होने वाली अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप मे हिस्सा लेने के लिए भारत के 21 रेसलर को वीजा नहीं दिया गया। अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप (Under-23 World Championship) में इन सभी पहलवानों को हिस्सा लेना था। दूतावास को संदेह है कि खिलाड़ी वीजा का समय खत्म होने के बाद भी देश नहीं छोड़ेंगे। स्पेन दूतावास के दिए इस तर्क से भारतीय अधिकारी हैरान हैं। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि कुश्ती महासंघ (wrestling federation) अगला कदम क्या उठाता है।

WFI के सहायक ने कहा

WFI के सहायक सचिव विनोद तोमर (Vinod Tomar) ने इस पूरी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा की इस तरह की स्थिति का सामना पहले कभी नहीं किया था। हमारे लिए स्पेन दूतावास की ओर से दिया गया तर्क समझ से परे है। हम समझ नहीं आ रहा हैं कि किन आधार पर ऐसा कहा जा रहा है कि हमारे प्लेयर्स और कोच जबरन स्पेन में रुक जाएंगे। यह अजीब और हैरान करने वाली स्थिति (surprising situation) है। भारत सरकार का मंजूरी पत्र और वर्ल्ड रेसलिंग कुश्ती की संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू का निमंत्रण पत्र दिखाने के बावजूद वीजा नहीं दिया जाना हैरानी भरा फैसला है।

Tags

Next Story