Khel Ratna Award: नीरज चौपड़ा समेत इन 12 खिलाड़ियों को 13 नवंबर को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, जानें सभी नाम

खेल मंत्रालय (sports ministry) द्वारा इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) के सभी विजेता खालाड़ियो को 13 नवंबर को नई दिल्ली (New Delhi) में एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में खेल मंत्रालय टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) समेत कुल 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) से सम्मानित करेगा। नीरज चौपड़ा के साथ-साथ इस कार्यक्रम के दौरान टोक्यों ओलंपिक में देश का नाम बुलंद करने वाली बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन, भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पहलवान रवि कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
इन खिलाड़ियों के अतिरिक्त टोक्यो पैरालंपिक में स्पर्ण पदक समेत दो पदक जीतकर हिस्ट्री रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा, फुटबॉलर सुनील छेत्री व महिला क्रिकेटर मिताली राज (female cricketer mithali raj) को भी मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इन तमाम 12 खिलाड़ियों ने बीते एक वर्ष में अपना बेहतर प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है। वहीं सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न ऑवार्ड पाने वाले देश के पहले फुटबॉलर भी बन जाएंगे।
वहीं जानकारी सामने आई है कि इन खिलाड़ियों के अलवा टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) से नवाजा जाएगा। बताया जा रहा है कि अर्जुन अवॉर्ड के नामित इन 35 खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम भी शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS