Danushka Gunathilaka: श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का सिडनी में गिरफ्तार, रेप करने का आरोप

खेल: श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुनाथिलाका (Danushka Gunathilaka arrest ) को ऑस्ट्रेलिया में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गुनाथिलाका श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। सिडनी ईस्ट इलाके (Sydney East area) में स्थानीय पुलिस ने रविवार देर रात दानुष्का को गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह सिडनी में ही हैं, जबकि बाकी श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद कोलंबो के लिए रवाना हो गई है।
एप के जरिए मिले दोनों
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानुष्का पर एक 29 वर्षीय महिला ने यौन शोषण का आरोप (Danushka of sexual abuse) लगाया है। महिला का कहना है कि उनके निवास स्थान पर ही दानुष्का ने उनका यौन शोषण किया है। यह घटना इसी हफ्ते की शुरुआत में हुई है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस (New South Wales Police) के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। एप पर चैट करने के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। दानुष्का गुनाथिलाका 2 नवंबर 2022 को पीड़िता के घर गए थे।
वहीं, शिकायत है कि उन्होंने वहीं ज्यादा नशा किया। इसके बाद पुलिस ने महिला के निवास स्थल 'रोज बे' (Rose Bay) पर बीते दिन क्राइम सीन का मुआयना किया। पूछताछ और जांच के बाद दानुष्का गुनाथिलाका को सिडनी के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। बयान में यह भी कहा गया है कि गुनाथिलाका को टीम होटल से सीधे सिडनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन पर बिना रजामंदी के सेक्स (sex without her consent) करने का मामला दर्ज किया गया है।
दानुष्का सिर्फ एक मैच ही खेले
दानुष्का गुनाथिलाका (Danushka Gunatilaka) टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे। हालांकि वह सिर्फ एक ही मैच खेल सके। उन्होंने अपना एकमात्र मैच नामीबिया के खिलाफ खेला। वह इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद वह चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। असिन बंडारा (Asin Bandara) को उनकी जगह श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया था। हालांकि रिप्लेस होने के बावजूद गुनाथिलाका ऑस्ट्रेलिया में ही टीम के साथ जुड़े हुए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS