ODI World Cup को लेकर BCCI पर मंडराया संकट, ICC कभी भी छीन सकता है मेजबानी

ODI World Cup को लेकर BCCI पर मंडराया संकट, ICC कभी भी छीन सकता है मेजबानी
X
India World cup 2023: 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर भारत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, आईसीसी भारत से ODI वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी छिन सकती है। जानिए आईसीसी ऐसा क्यों करेगा...

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup) अगले साल भारत में होना है। 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप (World Cup) को लेकर भारत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल आईसीसी भारत से ODI वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) की मेजबानी छिन सकती है। एक तरफ पाकिस्तान (Pakistan) लगातार बीसीसीआई को निशाने पर ले रहा है, तो दूसरी तरफ टैक्स के मुद्दे पर भारत सरकार से बीसीसीआई की अनबन चल रही है। आईसीसी ने बीसीसीआई को सख्त हिदायत दी है कि विवादित मसलों को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत से वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) की मेजबानी छीनी जा सकती है।

टैक्स को लेकर चल रह विवाद

भारत ने इससे पहले 2016 में टी20 विश्व कप (T20 World Cup in 2016) की मेजबानी की थी, लेकिन भारत सरकार के साथ बीसीसीआई का टैक्स विवाद सुलझ नहीं सका। इसके बाद आईसीसी ने बीसीसीआई के सालाना पैसे (BCCI's annual money) से 190 करोड़ रुपये काट लिए। दरअसल, यह पहली बार है, जब आईसीसी ने टैक्स बिल को बढ़ाकर 21.84 प्रतिशत या 116 मिलियन डॉलर (900 करोड़ रुपये) कर दिया है। अगर बीसीसीआई भारत सरकार को विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के लिए टैक्स छूट के लिए राजी नहीं कर पाता है, तो बोर्ड को 900 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं

गौरतलब है कि भारत वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) की मेजबानी करेगा। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2016 का आयोजन भारत में हुआ था। वहीं वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत ने 2011 वर्ल्ड कप (2011 World Cup) की मेजबानी की थी। हालांकि, भारत के अलावा ODI विश्व कप 2011 बांग्लादेश और श्रीलंका में भी खेला गया था। बहरहाल, बीसीसीआई और भारत सरकार के बीच टैक्स विवाद कब तक सुलझ पाता है, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन यह भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। अगर जल्द ही इस विवाद का निपटारा नहीं हुआ तो भारत (India) से जल्द ही यह मेजबानी छीनी जा सकती हैं।

Tags

Next Story