Team India Jersey: वर्ल्ड कप में नए अवतार में दिखेगी टीम इंडिया, देखिए 2007 से अबतक कितनी बदली भारत की जर्सी

Team India Jersey: वर्ल्ड कप में नए अवतार में दिखेगी टीम इंडिया, देखिए 2007 से अबतक कितनी बदली भारत की जर्सी
X
T20 World Cup से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी जारी कर दी गई है। आइए देखें कि 2007 के बाद से भारतीय टीम कितनी जर्सी बदल चुकी है

Cricket News : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम (Indian team) की घोषणा कर दी गई है। इसी कड़ी में टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी जारी कर दी गई है। इससे पहले 2021 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारत की नई जर्सी जारी की गई (T20 World Cup) थी। आइए देखें कि 2007 के बाद से भारतीय टीम कितनी जर्सी बदल चुकी है और भारत ने किस टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में कौन सी जर्सी पहनी है।

2007 की जर्सी


टी20 वर्ल्ड कप 2007 में (T20 World Cup 2007) टीम इंडिया की जर्सी हल्के नीले रंग की थी। भारतीय टीम ने ज्यादातर समय इसी रंग की जर्सी पहनी है। यह जर्सी भारत के लिए काफी लकी निकली, क्योंकि एमएस धोनी (MS Dhoni) के नेतृत्व में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

2009 की जर्सी


2009 के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारतीय टीम की जर्सी गहरे नीले रंग की थी। जर्सी का कॉलर हल्के नीले रंग के बजाय गहरे नारंगी रंग का था। इस बार भारत का प्रदर्शन (India's performance) कुछ खास नहीं रहा और पाकिस्तान की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया।

2010 की जर्सी


2010 टी20 वर्ल्ड कप की (T20 World Cup) जर्सी भी 2009 में इस्तेमाल की गई जर्सी की तरह ही थी। इसे नीले और नारंगी रंग में बनाया गया था। इसके साथ ही एक तरफ भारतीय ध्वज (Indian flag) के तीन रंग थे।

2012 की जर्सी


2012 टी20 वर्ल्ड कप जर्सी (T20 World Cup jersey) का इस्तेमाल भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में किया था। उसके कॉलर पर एक नारंगी पट्टी और उसके कंधों के पास एक नारंगी पट्टी थी। इसके अलावा जर्सी के किनारे पर तिरंगे की पट्टी दी गई थी।

2014 की जर्सी


2014 के टी20 वर्ल्ड कप में (T20 World Cup) भी भारत की जर्सी हल्के नीले रंग की थी। इस बार कंधों के पास गुलाबी, सफेद और हरे रंग की पट्टियाँ थीं। साथ ही निचले हिस्से में गुलाबी रंग की पट्टी थी। इस बार भारत ने शानदार खेल दिखाया और फाइनल में पहुंचा, लेकिन श्रीलंका की टीम भारत को खिताबी मुकाबले में हराकर पहली बार चैंपियन बनी।

2016 की जर्सी


2016 के टी20 वर्ल्ड कप में (T20 World Cup) भारत की जर्सी नीले और नारंगी रंग की थी। भारत की जर्सी कंधों के पास नीले रंग की थी और आगे की तरफ नारंगी रंग की धारियां थीं। लेकिन जर्सी के नीचे का रंग फीका पड़ गया था। इस बार सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारकर भारतीय टीम बाहर हो गई थी। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को (West Indies won) हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।

2021 की जर्सी


भारत ने पिछले विश्व कप में गहरे नीले रंग की जर्सी पहनी (World Cup) थी। इसमें बीच में हल्की सफेद रेखाएं थीं, जो दर्शकों के समर्थन को दर्शाती थीं। इस बार भारत का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और टीम इंडिया सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता (New Zealand)।

Tags

Next Story