सहवाग के भतीजे मयंक डागर से लेकर बांग्लादेश के कप्तान तक, IPL Auction में 5 सबसे चौंकाने वाली बोली

सहवाग के भतीजे मयंक डागर से लेकर बांग्लादेश के कप्तान तक, IPL Auction में 5 सबसे चौंकाने वाली बोली
X
IPL Mini Auction 2023: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन पूरी हो चुकी है। इस ऑक्शन में कई चौंकाने वाले वाकया सामने आए। पढ़िये आईपीएल नीलामी में पांच सबसे आश्चर्यजनक फैसले...

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए नीलामी हो चुकी है। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों पर जमकर जमकर पैसे बरसे और खिलाड़ियों (players) की जमकर चांदी हुई है। कुछ खिलाड़ी हालांकि ऐसे रहे, जिन्हें किसी ने नहीं खरीदा। साथ ही, कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिनका नाम सुनकर सभी आश्चर्यजनक हो गए क्योंकि उन्हें उम्मीद से ज्यादा रकम मिली। चलिए आइए एक नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों के ऊपर...

मयंक डागर

वीरेंद्र सहवाग के भतीजे मयंक डागर (Mayank Dagar) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा। वह पहले पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं, लेकिन उनकी कीमत थोड़ी चौंकाने (bit shocking) वाली थी।

लिटन दास

बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान लिटन दास (Liton Das), जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुई श्रृंखला के लिए तमीम इकबाल की जगह ओडीआई कप्तान के रूप में काम किया। लिटन दास को केकेआर ने 50 लाख (KKR for 50 lakhs) में अपने साथ जोड़ा।

सिकंदर रज़ा

ज़िम्बाब्वे के हरफनमौला सिकंदर रज़ा 2022 के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद पहली बार आईपीएल में नज़र आएंगे। सिकंदर रज़ा को पंजाब ने 50 लाख में अपनी टीम के साथ जोड़ा। बता दें कि उन्होंने ज़िम्बाब्वे को टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान को हराने (Zimbabwe defeat Pakistan) में मदद की थी।

डेविड विसे

डेविड विसे ने टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में नामीबिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि नामीबिया ने विश्व कप में श्रीलंका को हराया था। इस दौरान डेविड विसे ने शानदार प्रदर्शन किया था। अंततः उन्हें 1 करोड़ रुपये की कीमत में केकेआर ने (KKR for Rs 1 crore) अपने साथ जोड़ लिया।

विल जैक्स

इंग्लैंड के विस्फोटक विल जैक्स (Will Jacks) ने टी20 में कोहराम मचाया है। विल जैक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ था। विल जैक्स को आरसीबी ने 3.20 करोड़ में अपनी टीम में जोड़ा है। आरसीबी द्वारा विल जैक्स पर इतनी कीमत लगाना थोड़ा चौंकाने वाला था क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के लिए केवल 2 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि उनके पास विदेशी लीग का अनुभव है।

Tags

Next Story