World Richest Female Cricketers: ये 5 महिला खिलाड़ी हैं दुनिया की सबसे पैसे वाली क्रिकेटर, जानिए कितनी इनकी नेटवर्थ

World Richest Female Cricketers: ये 5 महिला खिलाड़ी हैं दुनिया की सबसे पैसे वाली क्रिकेटर, जानिए कितनी इनकी नेटवर्थ
X
Highest Paid Female Cricketer: क्रिकेट एक ऐसा खेल बन गया है, जिसमें खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बौछार की जाती है। हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए नीलामी हुई। इसमें महिला खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई।

क्रिकेट एक ऐसा खेल बन गया है, जिसमें खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बौछार की जाती है। हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए नीलामी हुई। इसमें महिला खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई। डब्ल्यूपीएल में मिले करोड़ों की कीमत के बाद कई महिला खिलाड़ियों की नेटवर्थ पूरी तरह बदल जाएगी। WPL से पहले की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन हैं आइए आपको बताते हैं

एलिस पेरी


ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर Ellyse Perry अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने प्रदर्शन के लिए भी जानी जाती हैं। एलिस पेरी सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं। 14 मिलियन डॉलर है इस खिलाड़ी की नेटवर्थ, भारतीय रुपये के हिसाब से इनकी सालाना आय 115 करोड़ से भी ज्यादा है। एलिस पैरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5000 से अधिक रन बनाए हैं और 300 से अधिक विकेट लिए हैं।

मेग लैनिंग


दूसरी सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान Meg Lanningदूसरे नंबर पर आती हैं। मेग की नेटवर्थ 9 मिलियन डॉलर यानी 74 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। मेग ने अब तक 8000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।

मिताली राज


इस लिस्ट में तीसरा स्थान पूर्व भारतीय कप्तान Mithali Raj का है। मिताली की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानी 41 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। मिताली के नाम पर 10,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं।

स्मृति मंधाना


इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत की स्टार खिलाड़ी Smriti Mandhana हैं। मंधाना की नेटवर्थ 4 मिलियन डॉलर यानी 33 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। हाल ही में वह डब्ल्यूपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं, आरसीबी ने उन पर 3.04 करोड़ की बोली लगाई थी। मंधाना अब तक 6 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बना चुकी हैं।

हरमनप्रीत कौर


भारतीय कप्तान Harmanpreet Kaur यहां टॉप-5 में शामिल हैं। 6000 से ज्यादा रन और 70 से ज्यादा विकेट लेने वाली हरमनप्रीत की नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर यानी 25 करोड़ से ज्यादा है।


Tags

Next Story