Venkatesh Prasad ने दिखाया MS Dhoni का बाइक कलेक्शन, वीडियो देखकर फैंस बोले 'थैंक यू'

Venkatesh Prasad ने दिखाया MS Dhoni का बाइक कलेक्शन, वीडियो देखकर फैंस बोले थैंक यू
X
MS Dhoni: एमएस धोनी के पास अपने रांची फार्महाउस में बाइक का एक विशाल कलेक्शन है। भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने विडियो शेयर करते हुए कही ये बात...

MS Dhoni Bike Collection: इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी एक जाबाज खिलाड़ी तो है हीं। इसके अलावा उन्हें महंगी मोटरबाइक्स को रखने के लिए भी जाने जाता है। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने रांची फार्महाउस में बाइक्स का एक शानदार कलेक्शन बनाया हुआ है। ये बात तो सब जानते हैं, लेकिन अब तक शायद ही धोनी के इस कलेक्शन को किसी ने देखा हो। जब भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने धोनी के बाइक कलेक्शन को देखा तो उन्होंने उसी समय फैसला कर लिया था कि वे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करेंगे। पूर्व क्रिकेटर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें 100 से भी ज्यादा बाइक नजर आ रही हैं।

वेंकटेश प्रसाद ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कुछ खास

प्रसाद ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि बाइक्स को लेकर ऐसा जनून और पागलपन.. क्या कलेक्शन है और एमएस धोनी एक महान उपलब्धि हासिल करने वाले और उससे भी ज्यादा अविश्वसनीय व्यक्ति है। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के कलेक्शन की एक झलक है। हालांकि यह ठीक से नहीं पता चल पा रहा है कि धोनी के पास किस ब्रांड की कितनी बाइक हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसकी शुरुआत में धोनी की सवाल पूछती हैं। जिसका प्रसाद जवाब देते हैं।

साक्षी ने दिया जवाब

साक्षी ने जवाब देते हुए कहा, ''मैं पागल कहूंगी।'' साक्षी ने धोनी से यहां तक पूछ लिया, "क्यों माही क्यों? इसकी क्या जरूरत थी?" भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने जवाब देते हुए कहा, "क्योंकि आपने सब कुछ ले लिया और मुझे अपना कुछ चाहिए था। यही एकमात्र चीज है जिसकी आपने मुझे परमिशन दी थी।"


वीडियो देखकर फैंस दे रहे प्रतिक्रिया

वीडियो देखने के बाद धोनी के फैंस वेंकटेश प्रसाद का थैंक्स बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Also Read- दीपक चाहर को लेकर बोले MS Dhoni, एक नशे की तरह है, मेच्योर होने में समय लगेगा

Tags

Next Story