VIDEO: कप्तान विराट और मीराबाई चानू को मिला सबसे बड़ा खेल सम्मान, वाइफ अनुष्का और कोहली की मां भी रही मौजूद

VIDEO: कप्तान विराट और मीराबाई चानू को मिला सबसे बड़ा खेल सम्मान, वाइफ अनुष्का और कोहली की मां भी रही मौजूद
X
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को साल 2018 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन दोनों खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को साल 2018 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन दोनों खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

साल 1991-92 में शुरू किए गए इस पुरस्कार को हासिल करने वाले विराट तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर को साल 1996-97 और महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित जा चुका है।



वहीं दूसरी तरफ मीराबाई चानू भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाली तीसरी वेटलिफ्टर (भारोत्तोलक) हैं। इससे पहले साल 1994–1995 में कर्णम मल्लेश्वरी और साल 1995-96 में एन कुंजुरानी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा,धावक हिमा दास और जवेलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से अर्जुन पुरस्कार से नवाजा।

विराट कोहली नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज

विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज कोहली पिछले तीन साल से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 6147 रन और 211 वनडे में 9779 रन बनाए हैं। कोहली यहां पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा मां सरोज कोहली और भाई विकास के साथ यहां पहुंचे थे।

मीराबाई चानू

चानू को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी सोने का तमगा जीता था लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पायी थी।

खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त को क्या मिलता है

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को पदक और प्रशस्ति पत्र के अलावा 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को लघुप्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार

अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों में एथलीट नीरज चोपड़ा और हिमा दास आकर्षण का केंद्र रहे। विश्व जूनियर रिकार्डधारक चोपड़ा ने इस साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में सोने के तमगे जीते जबकि हिमा फिनलैंड में विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थी।

उन्होंने 400 मीटर में यह उपलब्धि हासिल की। निशानेबाजों का अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वालों में फिर से दबदबा रहा। इस बार श्रेयसी सिंह, राही सरनोबत और अंकुर मित्तल को यह पुरस्कार मिला।

टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, गोल्फर शुभंकर शर्मा और युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी को भी राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। महिला क्रिकेटर स्मृति मंदाना भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर होने के कारण समारोह में भाग नहीं ले पाई। टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी पुरस्कार समारोह में नहीं पहुंच सके।

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है :

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: विराट कोहली और मीराबाई चानू।

अर्जुन पुरस्कार: नीरज चोपड़ा, जिन्सन जॉनसन और हिमा दास (एथलेटिक्स); एन सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन); सतीश कुमार (मुक्केबाजी); स्मृति मंदाना (क्रिकेट); शुभंकर शर्मा (गोल्फ); मनप्रीत सिंह, सविता (हॉकी); रवि राठौड़ (पोलो); राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी); मनिका बत्रा, जी सथियान (टेबल टेनिस); रोहन बोपन्ना (टेनिस); सुमित (कुश्ती); पूजा काडिया (वुशु); अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स); मनोज सरकार (पैरा-बैडमिंटन)। द्रोणाचार्य पुरस्कार: सी ए कुट्टप्पा (मुक्केबाजी); विजय शर्मा (भारोत्तोलन); ए श्रीनिवास राव (टेबल टेनिस); सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स); क्लेरेंस लोबो (हॉकी, आजीवन); तारक सिन्हा (क्रिकेट, आजीवन); जीवन कुमार शर्मा (जूडो, आजीवन); वी आर बीडु (एथलेटिक्स, आजीवन)। ध्यान चंद पुरस्कार: सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी); भरत कुमार छेत्री (हॉकी); बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स); चौगले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार :

उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन - राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन - जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स

विकास के लिए खेल - ईशा आउटरीच

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2017-18 : गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2018 में कंपनियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया गया जबकि अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, 10 लाख रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story