विराट कोहली अपनी इस पारी के खुद भी हुए कायल, बताया अपने करियर की सबसे खास इनिंग

विराट कोहली अपनी इस पारी के खुद भी हुए कायल, बताया अपने करियर की सबसे खास इनिंग
X
Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच हुआ। यह मुकाबला पूरे वर्ल्ड कप का सबसे पॉपुलर मैच रहा। इस मैच में करीब 92 हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे।

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच हुआ। यह मुकाबला पूरे वर्ल्ड कप का सबसे पॉपुलर मैच रहा। इस मैच में करीब 92 हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे। भारतीय टीम (Indian team) ने इस मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। भारत की इस जीत में हीरो रहे थे विराट कोहली। विराट कोहली ने अपने डैम पर भारत को जीत दिलाई थी। इस कड़ी में अब उसी मैच (same match) को लेकर विराट ने प्रतिक्रिया दी है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की

विराट कोहली ने सोशल मीडिया अकाउंट (social media account) पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने 23 अक्टूबर 2022 को मेलबर्न (Melbourne) में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में जीत के बाद पवेलियन की ओर जाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा ,'23 अक्टूबर 2022 का दिन हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगा। उससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ था कि इतनी ऊर्जा के साथ मैं क्रिकेट गेम में नजर आया हूं। क्या शानदार शाम थी वो।' निश्चित ही वे शाम शानदार थी वो। उस शाम ने हर भारतीय खेल प्रेमी को उछलने-कूदने और जश्न मनाने पर मजबूर कर दिया था।


विराट ने 82 रन की नाबाद पारी खेली

गौरतलब है कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने मेलबर्न के मैदान पर 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने अपनी शानदार और यादगार पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे। इस मैच में 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया का स्कोर एक वक्त 4 विकेट पर 31 रन हो गया था। विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम की इस खराब शुरुआत के बाद मैच को 4 विकेट से जीत दिलाई था।

क्या हुआ आखिरी ओवर में

इस मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आउट हो गए थे। अगली गेंद पर दिनेश ने सिंगल लिया। विराट ने फिर तीसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए। अगली गेंद नो बॉल रही जिस पर विराट (Virat) ने लंबा छक्का लगा दिया। अगली गेंद वाइड और फिर चौथी वैध गेंद पर बाई से 3 रन मिले। ऐसे में आखिरी 2 गेंद पर 2 रन की जरूरत थी। कार्तिक 5वीं गेंद पर स्टंप आउट हो गए। अगली गेंद वाइड रही और आखिरी गेंद पर अश्विन के सिंगल से भारत ने जीत (India won) दर्ज की।

Tags

Next Story