Virat Kohli ने अपनी बेटी की दिखाई पहली झलक, इंटरनेट पर वायरल हुई क्यूट वामिका की तस्वीर

श्रीलंका के साथ पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) टीम में वापसी करेंगे। फैंस उनको धुआंधार पारी खेलते देखना चाहता है। बता दें कि विराट को श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। तब से वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच विराट ने सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका कोहली के साथ एक फैमिली फोटो ट्वीट की। विराट ने इस फोटो के जरिए अपनी बेटी की पहली झलक अपने फैन्स के साथ शेयर की है। विराट ने इस ट्वीट में भगवान का शुक्रिया भी अदा किया।
विराट ने फॅमिली के साथ की तस्वीर शेयर
बता दें कि विराट ने वामिका (Vamika) को जन्म से ही मीडिया से दूर रखा है। विराट ने अपनी बेटी की आजतक झलक नहीं दिखाई है। लेकिन विराट ने हाल ही में फैमिली के साथ एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर चौपाटी की है। इस फोटो में वामिका अपने माता-पिता यानी अनुष्का और विराट (Anushka and Virat) का हाथ थामे दौड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि विराट ने यह नहीं बताया कि यह फोटो किस बीच की है। विराट ने जो फोटो ट्वीट की उसमें उन्होंने पंजाबी में भगवान का शुक्रिया अदा किया।
विराट ने एक फैमिली फोटो शेयर (Sharing a family photo) करते हुए लिखा, 'रब्बा बख्शियां तू इनिया मेहरबानियां, होर तेर तो कुछ नहीं मांगा, बस तेरा शुक्र अदा करदान'। यानी, यह भगवान आपका बहुत आभारी है। मुझे अब तुमसे कुछ नहीं चाहिए। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ।vi
Rabba bakshiyan tu enniyan meherbaniyan, hor terto kuch ni mangda, bas tera shukar ada kardan 🙏🙇🏻♂️❤️ pic.twitter.com/FuOGkjkBYD
— Virat Kohli (@imVkohli) January 9, 2023
पिछले दिन मथुरा मथुरा-वृंदावन गए थे विराट और अनुष्का
विराट और अनुष्का (Virat and Anushka) हाल ही में नीम करौली बाबा के दर्शन करने गए थे। उनके साथ वामिका भी थीं। इससे पहले विराट मथुरा-वृंदावन में देवदर्शन के दर्शन (Devdarshan in Mathura-Vrindavan) किए। वहां विराट ने बांके बिबारी मंदिर के दर्शन किए। बाबा नीम काकोरी आश्रम भी गए।इसके अलावा मालूम हो कि श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज (ODI series with SL) से कोहली मैदान पर वापसी कर रहे हैं। पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में कोहली के बल्ले से खूब रन निकले थे लेकिन टीम इंडिया ट्रॉफी नहीं जीत पाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS