ICC World Cup 2019 : विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड गेल के नाम, इस अफ्रीकी खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

ICC World Cup 2019 : विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड गेल के नाम, इस अफ्रीकी खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
X
क्रिकेट इतिहास में खतरनाक बल्लेबाजों का जब भी जिक्र होगा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम अवश्य लिया जाएगा। अपने तूफानी खेल के लिए मशहूर क्रिस गेल ने विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

शुक्रवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान द्वारा दिए 106 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए इस कैरेबियन तूफान ने शादाब खान की गेंद पर अपनी पारी का पहला छक्का लगाते ही विश्वकप में अपने छक्को की संख्या 38 कर दी। और एबी डिविलियर्स से आगे निकल गए।

मैच के बाद गेल के छक्को की संख्या 40 हो गई है। 37 छक्के लगाकर एबी डिविलियर्स दूसरे पायदान पर हैं। उसके बाद 31 छक्को के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिंकी पोटिंग, 29 छक्को के साथ न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और 23 मैचों में 28 छक्के लगाकर दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स पांचवे नंबर पर हैं।

गेल ने इस मैच में 50 रन की तेज पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 उंचे लंबे छक्के उड़ाए। गेल का शुरुआती फार्म को देखते ही सारी टीमों के माथे पर चिन्ता की लकीरे दिखने लगी हैं। वेस्टइंडीज इसबार एकदम नए कलेवर में उतरी है।

इंग्लैंड के मैदानों पर हो रहे इस विश्वकप में पहले मैच में जहां तीन सौ से ज्यादा रन बने वहीं दूसरे मैच में टीम 100 रन पर ही सिमट गई। मैदान बल्लेबाजो के मुफीद हैं। इसबार खूब रन बरसेंगे। भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से 5 जून को है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story