Hockey World Cup: क्वार्टरफाइनल के लिए भारत के सामने अंग्रेजों की चुनौती, जानें कब और कहां देखें live match

स्पेन (Spain) के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर अपने वर्ल्डकप (World Cup) अभियान का आगाज करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) आज यानी रविवार को क्वार्टरफाइनल का टिकट हासिल करने मैदान में उतरेगी। क्वार्टरफाइनल का टिकट हासिल करने के के लिए भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती है। राउरकेला में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया (India defeated Spain 2-0) था। अब भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर अंतिम 8 का टिकट हासिल कर लेगी।
यह मुकाबला पूल डी में पहले और दूसरे पायदान पर काबिज दोनों टीमों के बीच का है। इसी मुकाबले से सीधे क्वार्टर फाइनल (quarter-finals) में पहुंचने का रास्ता खुलेगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। ऐसे में आइए जान लेते हैं भारत और इंग्लैंड (Ind and Eng) के बीच खेले जाने वाले हॉकी विश्व कप के मुकाबले का लुत्फ आप कहां-कहां उठा सकते हैं...
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच हॉकी विश्व कप 2023 मैच को लेकर अहम जानकारी
* भारत बनाम इंग्लैंड के बीच हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey World Cup 2023) का मैच कब खेला जाएगा?
भारतीय हॉकी टीम और इंग्लैंड हॉकी टीम के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मुकाबला आज (रविवार) खेला जाएगा।
* भारत बनाम इंग्लैंड हॉकी विश्व कप 2023 (India vs England Hockey World Cup 2023) का मैच किस समय शुरू होगा?
इंग्लैंड और भारतीय हॉकी टीम के बीच FIH हॉकी विश्व कप के ग्रुप चरण का मैच आज (15 जनवरी) शाम 7:00 बजे खेला जाएगा।
* भारत बनाम इंग्लैंड हॉकी विश्व कप का मैच किस मैदान पर खेला जाएगा?
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का मैच मेजबान भारत और स्पेन के बीच आज ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
* टीवी पर इंग्लैंड और मेजबान भारतीय हॉकी टीम के बीच हॉकी विश्व कप मैच कहां देखें?
भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) और इंग्लैंड के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच आप टीवी पर शाम 7 बजे से स्टार स्पोर्ट्स 2 चैनल और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 सहित नेटवर्क के अन्य चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में लाइव देख सकेंगे।
* भारत-इंग्लैंड हॉकी विश्व कप 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आप भारत-इंग्लैंड हॉकी विश्व कप 2023 (India-England Hockey World Cup 2023) मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आज शाम 7 बजे से Disney+Hotstar पर देख सकते हैं।
भारत का पलड़ा भारी
आपको बता दें कि भारतीय टीम जहां स्पेन को 2-0 से हराकर इस मैच में पहुंची थी, वहीं इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स को 5-0 से मात दी थी। इसके अलावा अगर दोनों टीमों के बीच मैच की बात करें, तो वर्ल्ड कप में अब तक भारत और इंग्लैंड की टीमें 21 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इसमें भारत ने 10 और इंग्लैंड ने 7 मैच जीते हैं। 4 मैच ड्रॉ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS