WPL 2023 Auction: इस दिन होगी इतिहास की पहली बोली, जानें महिला आईपीएल की सभी छोटी-बड़ी पूरी डिटेल्स

इस साल तमाम द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट के अलावा पहली बार महिला आईपीएल भी खेला जाना है। डब्ल्यूपीएल (WPL) पहली बार पांच टीमों के साथ शुरू होगा और टूर्नामेंट का पहला सीजन मार्च में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की पांच टीमों (five teams) - बेंगलुरु, बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स, लखनऊ और मुंबई की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। जो पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुका है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अब अगला और सबसे अहम चरण खिलाड़ियों की नीलामी का है और अब इस पर भी स्थिति साफ होती जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को डब्ल्यूपीएल के इतिहास (history of WPL) में पहली नीलामी होगी। ऐसे में महिला आईपीएल को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल होंगे। जैसे ये महिला आईपीएल कहां देख पाएंगे और कहां होगा ये टूर्नामेंट, ऐसे कई सवाल फैंस के मन में होंगे। इसलिए आज हम आपको महिला आईपीएल से जुड़ी (detail related to women's IPL) हर छोटी-बड़ी डिटेल बताएंगे ...
WPL 2023 से जुड़ी सभी जानकारी
1. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की नीलामी कब होगी?
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को होगी।
2 . महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की नीलामी में कितनी टीमें भाग लेंगी?
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की नीलामी में पांच टीमें शामिल होंगी- बेंगलुरु, बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स, लखनऊ और मुंबई महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगी।
3. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की नीलामी में प्रत्येक टीम का पर्स में कितने पैसे होंगे है?
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी में प्रत्येक टीम को 12 करोड़ रुपये होंगे।
4 . महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की नीलामी में टीमों के लिए खिलाड़ियों को खरीदने की सीमा क्या है?
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी में प्रत्येक टीम को 15 से 18 खिलाड़ियों को खरीदना होगा, जिनमें से सात विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।
5. महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी में एक अनकैप्ड खिलाड़ी का बेस प्राइस क्या है?
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी का बेस प्राइस 10 लाख से 20 लाख रुपये के बीच होगा।
6. महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी में एक कैप्ड खिलाड़ी का बेस प्राइस क्या है?
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी में एक कैप्ड खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच होगा।
7 . महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 का पहला सीजन कहां खेला जाएगा?
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 का पहला सीजन 2023 में मुंबई और नवी मुंबई में खेला जाएगा जिसमें पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी।
8 . महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की नीलामी कहाँ देख सकत है?
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की नीलामी को स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है।
9 . महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की नीलामी को कहां लाइव स्ट्रीम कर सकता हूं?
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की नीलामी को जियो सिनेमा वेबसाइट और ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS