दो जुलाई को मनाया जाता है World Sports Journalist Day, जानिए कैसे हुई थी शुरुआत

World Sports Journalist Day: दुनिया में सैकड़ों-हजारों खेल के मैदान (Sports ground) हैं और वहां हर घंटे कुछ न कुछ आश्चर्यजनक घटनाएं सामने आती हैं। पत्रकारों (Journalists) की तत्परता, निष्पक्षता और प्रतिभा की बदौलत दुनिया भर में करोड़ों खेल प्रशंसक (Sports Fans) जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके जरिये अपनी पसंद और अपनी राय बनाते हैं। यह सब खेल पत्रकारों के माध्यम से ही संभव है। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल पत्रकारों की सेवाओं को पहचान दिलाने के लिए 2 जुलाई (2nd July) को विश्व खेल पत्रकार दिवस (World Sports Journalists Day) मनाया (Celebrated) जाता है। इस दिन को उत्सव के आधिकारिक दिन (Official Day) के रूप में चिह्नित किया गया है। तारीख का महत्व इसलिए है क्योंकि 1924 के पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (International Sports Press Association) की स्थापना की गई थी।
ऐसे हुई शुरुआत
1800 के दशक की शुरुआत में पहली बार मीडिया (Media) व्यवसाय में खेल कवरेज (Sports Coverage) के लिए एक विशेष विभाग (Special Department) का गठन किया गया। धीरे-धीरे इसके विकास के साथ खेल पत्रकारिता (Sports Journalism) मान्यता प्राप्त पेशा (Occupation) बन गई। पहला विश्व खेल पत्रकार दिवस 1994 में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) द्वारा संगठन की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मनाया गया था। तब से यह परंपरा कायम है। AIPS की स्थापना 1924 में हुई थी और इसका वर्तमान मुख्यालय (Headquarter) स्विट्जरलैंड (Switzerland) में स्थित है।
विश्व खेल पत्रकार दिवस का महत्व
विश्व खेल पत्रकार दिवस एआईपीएस (AIPS) की स्थापना को मनाने के साथ-साथ उन पेशेवरों को सम्मानित करना है, जो खेल का उपयोग वैश्विक शांति (Global Peace) के माध्यम के रूप में करते हैं। इसका उद्देश्य खेल पत्रकारों (Sports Journalists) को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करना और उन्हें भविष्य में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करना है। यह दिन खेल पत्रकारों को सम्मान प्रदान करता है और उनकी उपलब्धियों को आम जनता के बीच ले जाने का प्रयास करता है। विश्व खेल पत्रकार दिवस खेल पत्रकारों (Journalists) के अपने पेशे के प्रति अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। कई समाचार कंपनियां (News Companies) इस विशेष दिन पर खेल पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजित करती हैं।
Also Read: वेस्टइंडीज के विश्व कप से बाहर होने बाद इयान बिशप हुए भावुक
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS