मुंबई और दिल्ली का शानदार प्रदर्शन, टॉप पॉइंट्स टेबल में राज, यहां देखें अंक तालिका का हाल

मुंबई और दिल्ली का शानदार प्रदर्शन, टॉप पॉइंट्स टेबल में राज, यहां देखें अंक तालिका का हाल
X
WPL 2023 Points Table: वीमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच भारत में सिर-चढ़कर बोल रहा है। अब तक मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस वजह से दोनों टीमें अंकतालिका में शीर्ष पर हैं।

WPL 2023 Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। Gujarat Giants and Royal Challengers के बीच खेले गए मैच में आरसीबी को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। अब उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ टीम को पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा नुकसान हुआ है। उसका रन रेट माइनस 2.263 है। वापसी करने के लिए RCB को अब जीत की पटरी पर लौटना होगा।

मुंबई-दिल्ली ने दो-दो मैच जीते

वहीं, Mumbai Indians की टीम अपने दोनों मैच में जीत के साथ चार अंक लेकर पहले नंबर पर है। मुंबई का रन रेट प्लस 5.185 का है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। मुंबई-दिल्ली ने दो-दो मैच जीते हैं, लेकिन दिल्ली का नेट रन रेट मुंबई से कम है, इसलिए वह दूसरे नंबर पर मौजूद है। आज दोनों टीमों में से किसी एक का विजय अभियान टूटेगा तो दूसरी टीम हैट्रिक जीत दर्ज करेगी। महिला प्रीमियर लीग के छठे मैच में गुजरात जायंट्स को पहली जीत मिली। इस जीत के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया। वह आरसीबी को हराकर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर आ गई है। इसके अलावा एक जीत और एक हार के साथ यूपी तीसरे नंबर है।

अंकतालिका


इसके अलावा आज होने वाले मैच की बात करें तो आज मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और हरमनप्रीत की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। दोनों ने अब तक न केवल अपने दोनों गेम जीते हैं, बल्कि सभी विभागों में अपने विरोधियों को पछाड़ते हुए बड़ी जीत भी दर्ज की है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।


Tags

Next Story