Sara Lee: 30 की उम्र में पूर्व WWE रेसलर ने दुनिया को कहा अलविदा, मां ने भावुक पोस्ट कर दी जानकारी

Sara Lee died: खेल जगत के लिए एक दुखद खबर है। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) की पूर्व रेसलर सारा ली (Sara Lee) का निधन हो गया है। सारा की उम्र महज 30 साल थी। सारा के निधन की खबर उनकी मां ने सोशल मीडिया पर दी थी। सारा की मां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस खबर की जानकारी दी। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि WWE के इस स्टार रेसलर की मौत कैसे हुई। स्टार खिलाड़ी एलेक्सा ब्लिस(Alexa Bliss), बैकी लिंच, मिक फोली ने सारा ली के निधन पर शोक (death of Sara Lee) जताया है।
WWE is saddened to learn of the passing of Sara Lee. As a former "Tough Enough" winner, Lee served as an inspiration to many in the sports-entertainment world. WWE offers its heartfelt condolences to her family, friends and fans. pic.twitter.com/jtjjnG52n7
— WWE (@WWE) October 7, 2022
2016 में खेला था आखरी मैच
साला ली ने लगभग एक साल तक WWE में रैसलिंग की। 2016 में वह एक लाइव इवेंट के दौरान हील प्रोमो देते हुए नजर आई थीं। सारा ने जनवरी में छह महिला टैग टीम मैच में डेब्यू (debut in six women's tag team) किया। सारा ने WWE की रियलिटी सीरीज टफ इनफ-6 का खिताब भी अपने नाम किया।जानकारी के अनुसार सारा ने आखिरी मैच 2016 में खेला था। इस फाइट के बाद ही सारा ली इंडीपेंडेट सर्किट में वापस लौट आई थीं। उनको WWE ने रिलीज कर दिया गया था। इस वर्ष ही (2016) उन्होने अपना आखिरी मैच खेला था। इस दौरान अगस्त में सारा ली ने डबल्स मुकाबला खेला था। इसमे सारा ली के जोड़ीदार लिव मॉर्गन थे। तब इन का मुकाबला आलिया और बिली से हुआ था। सारा एक मजबूत पहलवान के साथ साथ एक खूबसूरत महिला भी (beautiful woman) थीं।
This is heartbreakingly tragic. Sending love to her family. Very sweet human who I got the pleasure to know and work with. 💔 RIP Sara Lee pic.twitter.com/bGZ9FZNnXj
— SARAYA (@Saraya) October 6, 2022
टफ इनफ सीजन 6 की भी विनर रह चुकी हैं सारा
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इंट्रो के तौर पर पूर्व NXT/WWE सुपरस्टार लिख रखा था। साथ ही उन्होंने इसके नीचे यह भी बताया था कि वह रियलिटी सीरीज टफ इनफ सीजन 6 की (Tough Enough Season 6) विजेता भी रही हैं। इसके अलावा सारा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते थे। सारा ने पांच साल पहले पूर्व WWE सुपरस्टार वेस्ली ब्लेक (WWE Superstar Wesley) से शादी की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS