Maharashtra: मुंबई में बारिश ने बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत, 15 घायल

Maharashtra: मुंबई में बारिश ने बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत, 15 घायल
X
Maharashtra: मुंबई (Mumbai Rain) में मानसून की पहली बारिश में अपना कहर बरपा रखा है। मुंबई में बारिश के चलते 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, इसको लेकर IMD ने भी कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

Mumbai Rain: मुंबई में मानसून की पहली बारिश में अपना कहर बरपा रखा है। मुंबई में बारिश के चलते 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। मुंबई में लगातार भारी बारिश (Mumbai Rain) हो रही है। जहां एक तरफ देर से पहुंचे मानसून से लोग खुश हैं, वहीं दूसरी ओर भारी बारिश ने खासा परेशान किया हुआ है।जर्जर इमारतें, पेड़ और सड़कों में गड्ढों से दुर्घटना अधिक हो रही है। इससे लोगों की जान भी जा रही है। कल यानी बुधवार देर रात मुंबई के भायखला इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। वहीं, इंदु ऑयल मिल परिसर में घर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन पेड़ भारी होने के कारण वह व्यक्ति बचा नहीं सके। इसकी सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी गई। इसके बाद घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

IMD ने मुंबई के छह हिस्सों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मुंबई और उपनगरों में सुबह से ही बारिश हो रही है। उपनगरों में बोरीवली, कांदिवली, मलाड, अंधेरी, गोरेगांव, दहिसर इलाकों में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में पानी जमा होने की समस्याएं खड़ी हो रही हैं। कुछ स्थानों पर पेड़, घर गिरने की घटनाएं भी हो रही हैं। दो दिनों में पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कई घरों की दीवारें बारिश के कारण गिर गई। मुंबई, ठाणे रायगढ़ वाले जिले में सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश से लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। जलजमाव के कारण पश्चिम उपनगरों के कई मार्गों को पुलिस प्रशासन ने बंद कर दिया है।

Also Read: बारिश के मौसम में पार्टनर के साथ यहां घूमने का बनाएं प्लान, बनेगी लाइफटाइम मेमोरीज

बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई में आने वाले दिनों में लगातार भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, प्रशासन ने भी लोगों से सावधान रहने की अपील की है। सरकार और प्रशासन ने लोगों से बारिश ने मौसम में बेवजह सड़कों पर न निकलने की अपील की है।

Tags

Next Story