Donald trump के एप ने लॉन्च होते ही किया कारनामा, भारी डिमांड के कारण टॉप पर पहुंचा App

Donald trump के एप ने लॉन्च होते ही किया कारनामा, भारी डिमांड के कारण टॉप पर पहुंचा App
X
गौरतलब है कि कुछ विवादित बयानों के कारण ट्रंप को दूसरे सोशल मीडिया एप जैसे, फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और भी कई प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया गया था।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक दिन पहले ही अपने ट्रुथ सोशल एप (Truth Social App) को लॉन्च किया। और अब इस एप ने नया कीर्तिमान रच दिया है, दरअसल ये एप एप्पल एप स्टोर (Apple App Store) से अबतक सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप बन गया है। बता दें कि ट्रंप को सभी सोशल मीडिया एप ने बैन कर दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद का नया एप लॉन्च करने का ऐलान किया था।


  • सोमवार को ट्रुथ सोशल ऐप आधिकारिक रूप से घोषित होने के कुछ समय बाद ही ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया था।
  • हालांकि, अभी एस एप का अनुभव ज्यादा अच्छा नहीं बताया जा रहा है।
  • वहीं कई लोगों इस एप पर अपना अकाउंट क्रिएट कर रहे हैं लेकिन उन्हें कई टेक्नीकल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
  • साथ ही कई यूजर्स ने वेटलिस्ट के साथ मैसेज करते हुए अपनी दिक्कतें बताई हैं। साथ ही अभी डाउनलोड की सही संख्या को भी नहीं बताया गया है।

'ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप' ट्रुथ एप की पैरेंट कंपनी है। वहीं इसकी जिम्मेदारी डेविड नन्स के कंधों पर है। साथ ही नन्स ने इस एप के बारे में कहा कि इस एप पर तेजी से यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। इस साल मार्च के आखिर तक ये एप कम से कम पूरे अमेरिका में उपलब्ध होगा। फिलहाल ये 1.0.1 एप का वर्जन है। गौरतलब है कि कुछ विवादित बयानों के कारण ट्रंप को दूसरे सोशल मीडिया एप जैसे, फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और भी कई प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया गया था।

Tags

Next Story