Gujarat Shopkeeper : सूरत के दुकानदार ने 15 अगस्त से पहले भारतीय जवानों के लिए किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या है खास

Gujarat Shopkeeper : सूरत के दुकानदार ने 15 अगस्त से पहले भारतीय जवानों के लिए किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या है खास
X
देश आजादी का जश्न मना रहा है इस बीच सूरत के एक दुकानदार ने भारतीय सेना के लिए गजब का ऑफर निकाला है। जिसके लिए लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस साल भारत को आजाद हुए पूरे 75 साल हो जाएंगे। भारत इस समय आजादी का अमृत महोत्सव (azadi ka amrit mahotsav) मना रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस (Independence day) पर हर कोई देश के रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है। केंद्र सरकार ने भी इस खास मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चला रखा है जिसका असर अब दिखने लगा है। लोग इस अभियान में बढ़-चढ़ के हिस्सा ले रहे हैं। अपने घरो पर तिरंगा लहरा रहे हैं और जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी मौके पर गुजरात के एक दुकानदार ने भारतीय सेना के जवानों के लिए शानदार ऑफर दिया है, जिसके बारे में सुनकर आप खुशी के साथ-साथ भावुक भी हो जाएंगे।

दुकानदार ने इस बात का ऐलान किया है कि उसकी दुकान पर भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों को 50% तक डिस्काउंट दिया जाएगा। सेना के जवानों को यह स्पेशल ऑफर देने वाली ये दुकान गुजरात के सूरत में है। दुकानदार का कहना है कि PM मोदी की 'हर घर तिरंगा' पहल को देखते हुए हमने अपनी दुकान को झंडों से भर दिया है। ताकि आजादी के अमृत महोत्सव के त्योहार को और भी ज्यादा रंगों से भर दिया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई जवान इस दुकान पर आता है तो हम उसे मिठाई पर 50% की छूट देंगे। यह ऑफर थल सेना, नौसेना और वायुसेना के सभी अधिकारियों को दिया जाएगा। हमारे सभी वीर सैनिकों के लिए यह योजना लागू की गई है, जो भले ही रिटायर भी हो गए हों।

आपको बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान में PM मोदी ने सभी से अपने घर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की थी। इस दौरान नेता हो या अभिनेता सभी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी डीपी और घरो पर तिरंगा लगाया भी है। वहीं लोग गुजरात के इस दुकानदार की खूब तारीफ कर रहे हैं। भारतीय सेना के प्रति उसके मन में इस तरह का सम्मान देख कर लोग उसकी सराहना कर रहे हैं।

Tags

Next Story