Happy Women's Day: सैंड आर्ट के जरिये मानस साहू ने दिया महिला दिवस पर संदेश

महिलाओं का दिन, आधी आबादी का दिन... 8 मार्च पूरे विश्व की महिलाओं के नाम, जी हां, पूरी दुनिया में महिला दिवस (International Women's day 2022) मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों के लिए जश्न मनाने का दिन है। वैसे तो महिलाओं के लिए महज एक दिन नहीं बल्कि सभी दिन होने चाहिए। लेकिन उनके लिए इस दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सैंड आर्टिस्ट (Sand Artist) मानस कुमार साहू (Manas Kumar Sahoo) ओडिशा (Odisha) के पुरी (Puri) में एक प्रतिमा बनाकर दुनियाभर की महिलाओं को समर्पित किया है। साथ ही इसमें उन्होंने महिलाओं से जुड़ा एक संदेश भी दिया है।
हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है। इस दौरान मानस कुमार साहू ने अपनी सैंड आर्ट के जरिए 'ब्रेक द बाइयस' का मैसेज दिया। वहीं 15 टन रेत से साहू और उनकी टीम ने 7 घंटे लगाकर 15 फीट चौड़ी प्रतिमा बनाई।
Odisha | A sand artist, Manas Kumar Sahoo, made a sand sculpture on the eve of International Women's Day in Puri (07.03) pic.twitter.com/K4tkIPkjLp
— ANI (@ANI) March 7, 2022
वहीं उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैँ। आज की नारी ने अपने आप को अलग-अलग क्षेत्रों में साबित किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS