यहां किराए पर मिलते हैं पुरुष, महिला देती हैं 'कुछ नहीं करने' के लिए भी मोटी रकम

यहां किराए पर मिलते हैं पुरुष, महिला देती हैं कुछ नहीं करने के लिए भी मोटी रकम
X
पुरुषों के साथ समय बिताना जापान (Japan) की महिलाओं के लिए खासा अहम हो गया है। इसलिए महिलाएं उनपर अच्छी खासी रकम लुटा रहीं हैं क्योंकि वो कुछ देर, उनके साथ समय बिताएं।

पैसे से क्या कुछ नहीं खरीदा जा सकता, पैसा हो तो इंसान की जिंदगी आसान बन जाती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि पैसे से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ जापान में देखने को मिल रहा है। दरअसल यहां कि महिलाएं पुरुषों पर इसलिए अच्छी खासी रकम लुटा रहीं हैं क्योंकि वो कुछ देर, उनके साथ समय बिताएं।

पुरुषों के साथ समय बिताना जापान (Japan) की महिलाओं के लिए खासा अहम हो गया है। 'इंडिपेंडेंट' में छपी रिपोर्ट के अनुसार टोक्यो की रहने वाली अकारी शिराई अपने पहले पति के साथ खाना खाना चाहती थी लेकिन अगर वो ऐसा करती तो उसे अपने तलाक के बारे में एक बार फिर सोचना पड़ता जो कि वो करना नहीं चाह रही थी। लेकिन वो कुछ ऐसा करना चाह रही थी इसके लिए उन्होंने नया तरीका निकाला।

दरअसल अकारी ने जापान के 'डू-नथिंग मैन' को किराए पर लेने की सोची। फिर दोनों ने रेस्टोरेंट में लगभग 45 मिनट साथ बिताए। इस दौरान अकारी ने अपना मनपसंद खाना ऑर्डर करके उससे कुछ सवाल भी पूछे। इसके साथ ही किराए पर लिए शख्स ने अकारी की हर बात पर हामी भरी और उसके सारे सवालों के जवाब भी दिए। हालांकि, उस शख्स ने अपनी तरफ से किसी तरह की कोई बातचीत शुरु नहीं की।

पुरुषों को रेंट पर लेना और उन्हें अपने साथ बाहर रेस्टोरेंट या घूमने के लिए ले जाना ये आम है। जापान के अलावा ये दक्षिण कोरिया में भी खासा प्रचलित हो रहा है। पिछले कई सालों से इन दोनों देशों में ये उद्योग काफी फलफूल रहा है। अजनबियों को दोस्तों, परिवार के सदस्यों के लिए किराए पर लिया जाता है। कह सकते हैं कि ये एक दिखावे की जरुरत को पूरा करता है।

जापान में कई तरह के कामों के लिए लोगों को किराए पर लिया जाना आम है। ये लोग कुछ नहीं करते बस साथ रहते हैं। इसके लिए उन्हें अच्छी खासी मोटी रकम अदा की जाती है।

Tags

Next Story