पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर ने ऑपरेशन करके निकाले 1-1 रुपये के 63 सिक्के

आपने आज तक सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत सारी खबरे पढ़ी और सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब घटना बताने वाले है जिसे सुनने के बाद आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल ये घटना राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) से सामने आयी है। यहां रहने वाले एक 36 साल के शख्स को पेट में तेज दर्द की वजह से अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जब डॉक्टरों ने उसे चेक किया तो उन्हें कुछ ऐसा दिखा जिसे देख कर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए।
एक खबर के अनुसार इस शख्स को 27 जुलाई को पेट में गंभीर शिकायत हुई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जब डॉक्टरों की एक टीम ने जांच की तो उसके पेट में धातु की गांठ दिखी। इसके बाद डॉक्टरों ने जब एक्स-रे किया तो उन्हें पता चला कि शख्स के पेट में 1 रुपये के कई सिक्के थे। आपको बता दें कि इस शख्स ने 1 रुपये के 63 सिक्कों को निगल लिए थे। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के जरिए ऑपरेशन करके शख्स के पेट से सिक्के बाहर निकाले।
Around 63 ₹1 coins were removed from the stomach of 36-year-old man in Rajasthan's Jodhpur with the help of an 'endoscopic procedure'. The doctors who removed the coins in a two-day-long operation said the patient swallowed them in a state of depression.
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) July 31, 2022
😨 pic.twitter.com/tpSt2zSo4a
अस्पताल के एचओडी नरेंद्र भार्गव ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत होने के बाद शख्स का एक्स-रे किया गया। इसके बाद डॉक्टर्स को पता चला कि शख्स ने डिप्रेशन की स्थिति में सिर्फ दो ही दिनों में 1 रुपये के 63 सिक्के निगल लिए थे। फिर जब उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। जब डॉक्टरों ने उस शख्स से पूछा तो उसने बताया था कि उसने 10-15 सिक्के खा लिए थे। हालांकि जब पेट का एक्स-रे कराया गया तो हमें उसके पेट में धातु की एक गांठ दिखाई दी थी। डॉक्टर नरेंद्र भार्गव ने आगे बताया कि शख्स का ऑपरेशन करके दो दिन में सिक्के निकाले गए है। अब उसकी तबियत स्थिर है। वहीं डॉक्टर भार्गव ने शख्स को मनोरोग उपचार की भी सिफारिश की। उन्होंने बताया कि शख्स को अवसाद की स्थिति में चीजों को निगलने की आदत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS