कब्र खोदने वाला शख्स बना करोड़पति, रेसर की कार नंबर पर लगाया था तुक्का

अभी तक आपने लॉटरी (Lottery) जीतने वाले लोगों के बारे में तो बहुत सुना होगा। इस बार अब अमेरिका में एक कब्र खोदने वाले शख्स ने 2 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। लॉटरी जीतने वाले शख्स का नाम लूथर डाउडी (Luthar Dowdy) है। वो 63 साल के हैं। इन सब में खास बात ये है कि लूथर डाउडी ने पहली बार लॉटरी खेली और वो करोड़पति बन गए हैं। 63 साल के लूथर डाउडी नॉर्थ कैरोलिना के लिंकोलंटन में रहने वाले हैं। लूथर से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने नंबरों का एक तुक्का लगाया था, जो सही साबित हुआ और काम कर गया।
डेल अर्नहार्डट् के फैन हैं लूथर
लूथर ने आगे बात करते हुए कहा कि वो फेमस अमेरिकी प्रोफेशनल ड्राइवर डेल अर्नहार्डट् (Dale Earnhardt) के फैन हैं। इसलिए उन्होंने लॉटरी में 3 नंबरों पर दांव लगाया क्यों कि डेल की रेसिंग कार का नंबर 3 था। अगले दिन जब लॉटरी का रिजल्ट आया तो उन्हें पता चला कि वो 2 करोड़ रुपए जीत गए हैं। अब इसे दांव कहें या तुक्का, लेकिन ये बिल्कुल फिट बैठा। उन्होंने फिर कहा कि मैंने डेल की कार के नंबर को दिमाग में रखकर तुक्का लगाया। लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी रकम जीत जाउंगा।
अब डाउडी करें रहे हैं रिटायरमेंट की प्लानिंग
डाउडी पहली बार क्रैश 5 ड्राइंग में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। उन्होंने क्विवक पिक के तौर पर 3 नंबर चुने। क्विक पिक में कम्प्यूटर लॉटरी खेलने वाले शख्स के लिए एक ऑटोमैटिक नंबर चुनता है। डाउडी ने आगे बताया कि लॉटरी से जीती रकम से वह अपना लोन चुकाएंगे। साथ ही उनके एक पड़ोसी जो आर्थिक संकट से जूझ रहा है, उसकी मदद करेंगे। इस लॉटरी जीतने के बाद वो अब इसी साल के अंत तक रिटायरमेंट लेने की भी सोच रहे हैं।
पहले ये लोग जीत चुके हैं लॉटरी
नॉर्थ कैरोलिना के मारसिया फिने ने फूड स्टोर से 2 हजार रुपए का लॉटरी टिकट खरीदा था। जिस पर उन्हें 57 लाख रुपए की लॉटरी लगी। मिशीगन के रहने वाले प्रीस्टन माकी ने डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी। वहीं नॉर्थ कैरोलिना की कैथरीन रॉबिंसन 800 रुपए में लॉटरी का टिकट खरीदा, जिस पर उन्होंने 1 करोड़ रुपए जीत लिए थे। 55 साल के अमेरिकी नागरिक स्कॉट स्नाइडर ने 3 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता और विजेता बने।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS