Millionaire Delivery Boy : रातों-रात करोड़पति बना डिलीवरी बॉय, अब दुबई में खरीदे करोड़ों के घर और कार

Millionaire Delivery Boy : रातों-रात करोड़पति बना डिलीवरी बॉय, अब दुबई में खरीदे करोड़ों के घर और कार
X
डिलीवरी बॉय ने एक रिस्क लेते हुए ऐसा निवेश किया जिसके बाद वो करोड़पति बन गया। अब वो 4 करोड़ के घर और 2 करोड़ की कार में घूमता है।

सोचिए अगर कोई इंसान सिर्फ डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) का काम करके ही करोड़पति बन जाए तो कैसा होगा। यह बात सुनकर शायद आप हंसने लग जाए, लेकिन ये सच है। जी हां, अमेजन में डिलीवरी बॉय (Amazon Delivery Boy) का काम करने वाला एक शख्स रातों-रात करोड़पति बन गया। इस बारे जब इस शख्स से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मैं इसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता कि मैं कभी इतने पैसे भी देख पाउंगा। दरअसल, इस अमेजन डिलीवरी बॉय ने सालों मेहनत करके करीब 66 हजार रुपए की बचत की थी। इसके बाद इसने एक तगड़ा रिस्क लिया और अपने सारे पैसों को क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में इन्वेस्ट कर दिया।

अब सिर्फ 28 साल की ही उम्र में ये शख्स करोड़पति बन गया है। इस शख्स का नाम कैफ भट्टी है और यह ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्ट ड्रेटन का रहने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कैफ लंदन के एक स्कूल में पढ़ता था जहां कई बार उसके टीचर ने स्टूडेंट्स के सामने उसको पढ़ाई बेइज्जत किया था। इसके बाद साल 2017 में कैफ ने ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अमेजन के डिलीवरी बॉय के रूप में काम शुरू कर दिया। वह एक दिन में करीब 14-14 घंटे काम करता, लेकिन उसके बदले उसकी सैलरी काफी कम थी। कम सैलेरी की वजह से कैफ काफी उदास रहने लगे। उन्हें लगा शायद उनकी जिंदगी अब ऐसी ही रह जाएगी। लेकिन फिर उन्होंने ने एक बड़ा रिस्क लिया। उन्होंने अपनी पूरी बचत को क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कर दिया।

कुछ दिनों बाद कैफ को बड़ा फायदा हुआ और क्वाइन की कीमत में तेजी आने की वजह से उनका इन्वेस्टमेंट करीब 28 लाख रुपए हो गया। इसके बाद उन्होंने अमेजन की जॉब छोड़ दी। कैफ ने बताया की उन्होंने इतनी बड़ी रकम पहले कभी नहीं देखी थी। फायदा होने के बाद कैफ ने क्रिप्टोकरेंसी में अपना निवेश जारी रखा। कैफ को रिस्क लेने का फल मिला और उनकी इनकम धीरे-धीरे बढ़ने लगी। काम छोड़ने के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपए बना लिए और करीबन एक साल के बाद उनकी कमाई दोगुनी हो गई। करोड़पति बनने के बाद कैफ अब दुबई में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने दुबई में ही करीब 4 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट और लगभग 2 करोड़ की Mercedes G Wagon लग्जरी कार खरीदी।


Tags

Next Story