National Flag Hoisting : अगर आप भी फहराने वाले हैं घर पर तिरंगा तो इन बातों का रखें खास ख्याल, जान लें इससे जुड़े नियम

भारत इस साल आजादी के 75 साल पूरे कर लेगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस (Independence day) पर केंद्र सरकार (Central Government) ने आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। जो आज यानि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जारी रहेगा। सरकार ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेने की अपील की है। केंद्र सरकार ने इस अभियान के तहत लोगों से अपने घरो और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर तिरंगा (har ghar tiranga) फहराते हैं तो आपको राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के नियम के बारे में भी जान लेना जरूरी हैं।
भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार तिरंगे की गरिमा और सम्मान का अनादर किए बिना सभी अवसरों और सभी स्थानों पर तिरंगे को फहराया जा सकता है। कोड कहता है कि राष्ट्रीय ध्वज किसी भी आकार का हो सकता है, लेकिन इसकी लंबाई और ऊंचाई का अनुपात आयताकार आकार में 3:2 ही होना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार पहले केवल सूर्यास्त के बाद ही तिरंगे को फहराया जाता था, लेकिन इस नियम को अब निरस्त कर दिया गया है। अब तिरंगा दिन के 24 घंटों में किसी भी समय देश में किसी भी व्यक्ति के घर पर फहराया सकता है।
तिरंगा फहराते समय रखे इन बातों का ध्यान
नए नियम में ऐसा कहा गया है कि तिरंगा दिन या रात में कभी भी फहराया जा सकता है। हालांकि जो व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाला है उसके लिए यह सुनिश्चित करना जरुरी है कि झंडे को उल्टा नहीं फहराया जाए। इसका मतलब है कि झंडे का केसरिया भाग ऊपर की तरफ ही रहना चाहिए। साथ ही जो झंडा आप फहरा रहे हैं वह क्षतिग्रस्त तिरंगे को प्रदर्शित नहीं करना चाहिए और न ही वह जमीन या पानी को छूना चाहिए। तिरंगे को किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं किया जाना चाहिए।
अगर तिरंगा क्षतिग्रस्त हो जाए तो क्या करें
अगर किसी वजह से तिरंगा क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो उसे इस तरह से डिस्पोज किया जाना चाहिए कि उसकी गरिमा को कोई ठेस न पहुंचे। भारतीय ध्वज संहिता के सुझाव के अनुसार इसे जलाकर पूरी तरह से निजी तौर पर डिस्पोज कर देना चाहिए। अगर वहीं ये कागज से बना हुआ है तो यह सुनिश्चित करें कि इसे जमीन पर न छोड़ा जाए। तिरंगे को क्षतिग्रस्त होने पर उसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए उसे पूरी गोपनीयता के साथ डिस्पोज किया जाना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS