Trending News: इस देश में क्यों लड़कियां अपनी अंडरगार्मेंट्स उतारकर रस्सी पर टांग देती हैं, मजेदार है कारण

Trending News: दुनिया के विभिन्न देशों में आपने अजब-गजब चीजों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख के माध्मय से एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर महिलाएं अपनी ब्रा उताकर रस्सी पर टांग देती हैं। ये पढ़कर कुछ लोगों को अजीब, तो कुछ लोगों को झूठ लगेगा, लेकिन ये सच है। यदि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते होंगे तो आपने तार पर टंगी ब्रा की वायरल तस्वीरें जरूर देखी होंगी। तो चलिए कोई देर न करते हुए आपको बताते हैं कि ऐसा कौन सा देश है जिस जगह पर महिलाएं/ लड़किया अपनी ब्रा (अंडरगार्मेंट्स) को उतारकर तार पर टांगती हैं।
ब्राडोना दुनिया में महिलाओं के इनरवियर के कारण है मशहूर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड के ब्राडोना में महिलाएं/ लड़कियां अपने अंडरगार्मेंट्स को उतारकर एक तार (रस्सी) पर टांग देती हैं। ब्राडोना न्यूजीलैंड के मुख्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है और यह जगह महिलाओं के इनरवियर के कारण यह पूरे विश्व में मशहूर है। ब्राडोना आने वाली महिलाएं अपनी ब्रा उतारकर यहां टांग कर चली जाती हैं। यहां तक की लोग यहां पर खूब फोटो क्लिक करते हैं। लेकिन अब आपके मन में एक विचार आ रहा होगा कि आखिर महिलाएं यहां पर अपनी ब्रा टांगकर क्यों चली जाती हैं। तो चलिए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसमस 1998 से न्यू ईयर 1999 के बीच यहां पर सबसे पहले केवल महिलाओं की मात्र 4 ब्रा दिखाई दी थीं। इसके बाद यह जगह धीरे-धीरे चर्चा में आना शुरू हो गई। साल 2019 में फरवरी के महीने में यहां पर महिलाओं की ब्रा की संख्या लगातार बढ़ती गई। केवल तीस दिन के भीतर ही 60 से अधिक ब्रा यहां लटकाई जा चुकी थीं। इसके बाद तो हजारों की संख्या में यहां ब्रा लटका दी गईं।
इसके पीछे का कारण जानिए
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि महिलाएं फ्रीडम यानी आजादी के प्रतीक के तौर पर ऐसा करती हैं। कहा जाता है कि महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए भी ऐसा करती हैं। ब्रेस्ट कैंसर को लेकर यहां पर दान भी लिया जाता है। डोनेशन के द्वारा जुटाया गया पैसा ब्रेस्ट कैंसर वेलफेयर के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
इस जगह के मालिक भी ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता के लिए कार्य करते हैं। इसके अलावा ब्रा को टांगने की यह मान्यता भी है कि जो लड़कियां यहां पर अपनी ब्रा टांगकर जाती हैं, उन्हें मनपंसद लाइफ पार्टनर मिलता है। इस वजह से भी कई महिलाएं यहां पर अपनी ब्रा को टांगकर चली जाती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS