पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री को दिया ये बेशकीमती तोहफा, जानें क्यों है खास

पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री को दिया ये बेशकीमती तोहफा, जानें क्यों है खास
X
पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री को 'कृष्ण पंखी' उपहार के रूप में दी, जो राजस्थान (Rajasthan) में बनाई गई एक चंदन की कलाकृति है।

कुछ दिन पहले जापान (Japan) के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (PM Fumio Kishida) भारत की दो दिन की यात्रा पर आए थे। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने उनसे मुलाकात करते हुए उन्हें भेंट स्वरूप एक उपहार दिया। जो बेहद खूबसूरत और शानदार था। दरअसल इस दौरान पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री को 'कृष्ण पंखी' उपहार के रूप में दी, जो राजस्थान (Rajasthan) में बनाई गई एक चंदन की कलाकृति है। इस पंखी में खिड़की बनी हुई है जिसके अंदर भगवान कृष्ण की कई मुद्राओं को दर्शाया गया है, जो प्रेम, करुणा और कोमलता का प्रतीक है।

वहीं आधिकारिक सूत्रों द्वारा दी गई पंखी के विवरण में पारंपरिक उपकरणों के साथ जटिल रूप से उकेरा गया है साथ ही भारत के राष्ट्रीय पक्षी के शीर्ष पर एक हाथ से नक्काशीदार मोर की आकृति भी बनाई गई है। साथ ही इसके किनारों पर छोटी-छोटी घंटियां लगी हुई हैं, जो कि हवा चलने के साथ बजती रहती हैं। वहीं इसके बीचों-बीच एक छोटी सी खिड़की भी है जिसके अंदर जटिल नक्काशी की गई है।

चंदन पर जटिल नक्काशी राजस्थान के चुरू में मास्टर कारीगरों द्वारा की जाती है, जो पहले से ही प्रभावशाली चंदन की कलाकृति को कला की एक सुंदर और सुरुचिपूर्ण कृति में उकेरते हैं। बता दें कि, यह कलाकृति शुद्ध चंदन से बनी है, जो मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी भागों के जंगलों में उगती है। इसमें पारंपरिक 'जाली' डिजाइन के साथ हाथ की नक्काशी भी है।


चंदन अपनी विशिष्ट सुगंध के लिए जाना जाता है जिसे सदियों से अत्यधिक मूल्यवान माना जाता है। क्योंकि यह दशकों तक बना रहता है। भारत में, चंदन का उपयोग पूजा सामग्री के रूप में और इसके औषधीय गुणों के लिए भी किया जाता है।

Tags

Next Story