Russia Ukraine war: रूस के खिलाफ यूक्रेन के टेनिस खिलाड़ी से लेकर मॉडल तक ने उठाए हथियार, देश की रक्षा की खाई कसम

Russia Ukraine war: रूस के खिलाफ यूक्रेन के टेनिस खिलाड़ी से लेकर मॉडल तक ने उठाए हथियार, देश की रक्षा की खाई कसम
X
रूस और यूक्रेन के बीच दिन प्रतिदिन जंग और ज्यादा भयावह होती जा रही है। अब इस जंग में यूक्रेन के सैनिकों के अलावा कई खिलाड़ी, नेता और मॉडल तक ने रूस के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच दिन प्रतिदिन जंग (Russia Ukraine War) और ज्यादा भयावह होती जा रही है। अब इस जंग में यूक्रेन के सैनिकों के अलावा कई खिलाड़ी, नेता और मॉडल तक ने रूस के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं। इस जंग में यूक्रेन (Ukraine) के कई शहर बर्बाद हो गए हैं जबकि कई लोग बेघर और देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।


वहीं सबसे पहले यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको (Petro Poroshenko) ने रूस के खिलाफ जंग के मैदान में उतरने का ऐलान किया था। उन्हें इसके बाद कई बार हथियारों और आर्मी की वर्दी में देखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि रूस की सेना के सामने यूक्रेन कभी नहीं झुकेगा।


इसके साथ ही यूक्रेन की सांसद और वॉयस पार्टी की सांसद कीरा रुडिक (Kira Rudyk) ने भी हथियार चलाना सीखा है। क्योंकि उन्होंने भी अपने देश की रक्षा की कसम खाई है तब से ही वो लगातार सैनिकों के साथ रूसी सेना का मुकाबला कर रही है।


इसी कड़ी में पूर्व हैवीवेट चैंपियन रहे विटाली क्लिट्स्को (Vitali Klitschko) जो यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर (Mayor of Kyiv) भी हैं। उन्होंने अपने भाई व्लादिमीर क्लिट्स्को (Wladimir Klitschko) ने भी रूसी सेना के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। वह यूक्रेनी सैनिकों की तरह हथियार उठाकर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं।


पूर्व टेनिस खिलाड़ी सर्गेई स्टाखोव्स्की (Sergiy Stakhovsky) भी अपने परिवार को छोड़कर सेना में भर्ती हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी, इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने पिछले हफ्ते रिजर्व के लिए रजिस्टर किया है। बता दें कि सर्गेई को हथियार चलाने का अनुभव भी है।


सबसे ज्यादा चौंकाने वाला ऐलान यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन रही अनास्तासिया लेना (Miss Ukraine Anastasiia Lenna) ने किया है। उन्होंने भी रूसी सेना के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं। बता दें कि वहीं अनास्तासिया ने 2015 में महज 24 साल की उम्र में मिस ग्रैंड यूक्रेन का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब वो भी यूक्रेन की रक्षा के लिए खुद को युद्ध के मैदान में उतारने को तैयार हैं।

Tags

Next Story