Russian-Ukraine War: यूक्रेनी सैनिक ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज फिर जो हुआ देखते रह गए लोग

रूस-यूक्रेन की जंग (Russian Ukraine War) के बीच एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस वीडियो में एक यूक्रेनी सैनिक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता नजर आ रहा है। यूक्रेनी सैनिक का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दरअसल ये वीडियो यूक्रेनी की राजधानी कीव के पास फास्टिव का है। जहां यूक्रेनी सैनिकों ने चेकपॉइंट पर अपनी गर्लफ्रेंड की कार को तलाशी लेने के बहाने रोका और कार में मौजूद सभी लोगों को हाथ खड़े कर खड़े रहने के लिए कहा। वहीं सैनिकों ने उनकी तलाशी ली और उनसे दस्तावेज भी मांगे। फिर उनमें से एक सैनिक अचानक अपनी गर्लफ्रेंड के आगे घुटने पर बैठ गया और हाथ में अंगूठी पकड़े अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने लगा।
वहीं इस पूरी घटना के बाद जब लड़की को एहसास हुआ तो उसका डर अचानक खुशी में बदल गया। सैनिक उसकी उंगली में अंगूठी पहनाता है और फिर उसे गले लगा लेता है। आस-पास खड़े सभी लोगों ने उनके लिए तालियां बजाई।
Kinda hard to beat this proposal: pic.twitter.com/pwNc1sC8Zf
— kendis (@kendisgibson) March 7, 2022
ये वीडियो ट्विटर पर सीबीएस मीयामी की एंकर केडिस गिबसन ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि इस प्रपोजल को मना कर पाना मुश्किल है। वहीं कई लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि जंग के बीच इस तरह का नजारा देखकर दिल भर आया, जंग नहीं प्यार बांटों।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS