इस देश में समोसा बनाने और खाने पर मिलती है कठोर सजा, जानें क्यों है बैन?

चमकीले तेल में गहरा तला हुआ गरमा-गरम नमकीन पकवान यानी समोसा (Samosa) भारत (India) ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जाना वाला स्नैक्स (Snacks) है। भारतीय लोगों (Indian People) के घरों में अगर कोई मेहमान आ जाए तो वो उसकी मेहमान नवाजी करने में जरा भी पीछे नहीं हटते, और उनकी मेहमान नवाजी की थाली में समोसा सबसे अहम होता है। समोसे का नाम सुन कर ही जहां लोगों के दिमाग में एक आकृति बनने लगती है वहीं दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां समोसा बनाना और खाना दोनों ही प्रतिबंधित है।
जी हां! हैरान ना होएं, वो देश और कोई नहीं बल्कि समुद्री लुटेरों के नाम से जाना जाने वाला सोमालिया (Somalia) देश, जहां समोसा खाना बैन है। वहीं सोमालिया में समोसा बनाने, खरीदने और खाने पर सजा मिलती (samosa banned in somalia) है। इसके पीछे का कारण यहां का चरमपंथी समूह है। जिसका मानना है कि त्रिकोणीय आकार का समोसा क्रिश्चियन कम्यूनिटी के बेहद करीब होता है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोमालिया में समोसा खाने पर इसलिए भी प्रतिबंध है क्योंकि यहां भुखमरी से मरे जानवरों का मीट इसमें भरा होता है और इसका आकार भी आक्रामकता को दर्शाता है। इसलिए यहां समोसे पर पूरी तरह बैन है।
लेकिन समोसे के अंदर जानवरों का मीट नहीं बल्कि आलू होता है और ये मैदे से बनता है। भारत में इसे स्नैक्स के रूप में खाया जाता है, जो तेल में तलकर बनता है। वहीं इसे आप तरह-तरह की चटनियों के साथ खा सकते हैं। हालांकि, कहते हैं कि समोसा भारत का कभी नहीं था जबकि 16वीं शताब्दी के मुगल काल में भी इसका जिक्र मिलता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS