Trending : कार धोने वाले शख्स की लगी 21 करोड़ रुपए की लॉटरी, जानिए अब कैसे खर्च करेगा इतने रुपये

Trending : कार धोने वाले शख्स की लगी 21 करोड़ रुपए की लॉटरी, जानिए अब कैसे खर्च करेगा इतने रुपये
X
नेपाल के रहने वाले एक शख्स की किस्मत रातों-रात बदल गई। जब उसे 21 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी। इसे पहले वो शख्स दुबई में कार साफ करने का काम करता था।

किस्मत (Luck) एक ऐसी चीज है जो कब, कहां और कैसे बदल जाए ये शायद कोई नहीं जानता। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी किस्मत रातों-रात चमकी और वो करोड़पति बन गए। इसी लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो गया है। उस युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उसकी किस्मत चमकी और वो रातों-रात 21 करोड़ रुपये की लॉटरी (Lottery) जीतकर करोड़पति बन गया। लेकिन बता दें कि इससे पहले वो शख्स मेहनत करके अपना गुजारा करता था। ये शख्स नेपाल (Nepal) का रहने वाला है और इसका नाम भरत है। भरत दुबई में रहकर कार धोने और साफ करने का काम करता था। भरत ने आपने दोस्तों के साथ मिलकर महजूज ड्रॉ (Mehzooz Draw) की लॉटरी खरीदी थी। जिसका विजेता बनने के बाद अब वो उन पैसों से अपने देश नेपाल लौटेगा और अपने परिवार का भविष्य सुधरेगा।

भरत भी दूसरे लोगों की तरह काम के लिए आपने देश को छोड़कर दुबई (Dubai) गया था। दुबई में वो कार क्लीनर का काम करता था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी किस्मत ऐसे पलट जाएगी और वो रातों-रात कार क्लीनर से करोड़पति बन जाएगा। जब भरत से इस बारे में बात की गई तो उसने बताया कि उसकी जिंदगी बड़ी मुश्किलों में कटती थी। वो लगभग पिछले तीन सालों से कार धोने का काम कर रहा था। उसके भाई की तबियत काफी खराब रहती है, उसे ब्रेन ट्यूमर है। उसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। उसके पिता भी रिक्शा चलाते हैं। अब इन पैसों से वो अपने परिवार वालों की मदद करेगा।

भरत ने आगे बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस लॉटरी के टिकट खरीदा था। भरत अपने देश का पहला ऐसा शख्स है जिसने एक साथ इतने रुपये जीते और विजेता बना हैं। भरत को 21 करोड़ की भारी रकम की लॉटरी लगी है। उसने आगे बताया कि अब वो करोड़पति बन चूका है इस लिहाज से अब वो 27 सितंबर को वापस अपने देश नेपाल लौट जाएगा। लेकिन इसके बाद वो फिर से दुबई आएगा और महजूज ड्रॉ में फिर से अपनी किस्मत को आजमाएगा।

इससे पहले चमकी थी ऑटो रिक्शा ड्राइवर की किस्मत

बता दें कि इससे पहले भारत के केरल (Kerala) में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर (Auto Rickshaw Driver) की किस्मत चमकी थी। उस ऑटो रिक्शा ड्राइवर की ओणम बंपर लॉटरी (Onam Bumper Lottery) में 25 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी थी। तिरुवनंतपुरम श्रीवरहम के रहने वाले अनूप ने इस लॉटरी का टिकट (Lottery Ticket) खरीदा था। जिसके नतीजे जब आया तो वो उसे देख कर हैरान रह गया। अनूप को टैक्स कटने के बाद 15.75 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Tags

Next Story