ओडिशा के मछुआरों के जाल में फंसी ये अनोखी मछलियां, रातों रात बन गए करोड़ों के मालिक

ओडिशा (Odisha) के दीघा (Digha) में एक अलग घटना हुई है। दरअसल यहां कुछ मछुआरों की किस्मत चमक उठी। उनके हाथ 121 तेलिया भोला मछली (Telia bhola fish) फंस गईं। बता दें कि इस मछली की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा है। वहीं इन मछलियों का वजन 18 किलोग्राम या उससे ज्यादा बताया जा रहा है। ये पहली बार है जब मछुआरों के हाथ इस तरह की और इतनी ज्यादा संख्या में तेलिया भोला मछली मिली है।
हालांकि, पिछले साल भी मछुआरों को दीघा तट से 30 तेलिया भोला मछली मिली थी। जिनकी कीमत 1 करोड़ तक की हैं। वहीं इतनी महंगी मछलियां मिलने से सभी मछुआरे काफी मालामाल हैं उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रह गया है।
इन मछलियों की खास बात ये है कि ये प्रजाति गहरे समुद्र में पाई जाती हैं। और मछुआवों को वहां तक जाना मना होता है, फिर भी कुछ मछुआरे लालच में आकर इन्हें पकड़ने के लि समुद्र के उस हिस्से में चले जाते हैं। आमतौर पर इस मछली की कीमत 13 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है।
ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हुआ है, दरअसल इससे पहले भी ओडिशा के ही राजनगर के तालचुआ इलाके से मछुआरों को मयूरी मछली मिली थी। जिसकी कीमत 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा गया था। जबकि मछली की कीमत करीब 2 लाख रुपये तक थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS