Padma Awards: नंगे पांव पद्मश्री लेने पहुंची कर्नाटक की ये महिला, Pm Modi ने हाथ जोड़ कर किया अभिवादन, लोग बोले...

देश। भारत में बहुत से ऐसे लोग हैं जो गुमनामी में रहकर भी अपना सारा जीवन सकारात्मक रूप से दूसरों की सेवा में लगा देते हैं। ऐसे महान लोगों पर हम सभी का ध्यान बहुत ही कम जाता है, ऐसे लोगों का पता तभी चलता है जब सर्वोच्च सम्मान देने के समय यह हमारे सामने आते हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक की महान महिला पर्यावरणविद तुलसी गौड़ा (Tulsi Gowda) उनमे से एक हैं। इस कर्नाटक की तुलसी गौड़ा को 'जंगल की इनसाइक्लोपीडिया' (Encyclopedia of forests) के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल तुलसी गौड़ा को रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पद्मश्री से सम्मानित किया है। तुलसी गौड़ा की सादगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब वे यह सम्मान लेने पहुंचीं, तो उनके पैरों में चप्पल नहीं थी। वह नंगे पांव और बदन पर पारंपरिक पोशाक में पद्मश्री लेने पहुंची थी।
Picture of the Day 🙏🏻#PadmaAwards #PeoplesPadma #NewIndia 🇮🇳 pic.twitter.com/MduYMy60Up
— Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@Rajeev_GoI) November 8, 2021
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जहां तुलसी गौड़ा के कामों की जमकर तारीफ की जा रही है। वही दूसरी ओर उनकी एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तुलसी गौड़ा का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग कमेंट्स करते हुए तस्वीर को 'फोटो ऑफ द डे' बता रहे हैं।
When the deserving & the meritorious receive recognition one can anchor hope in #NewIndia#PadmaAwards pic.twitter.com/9zDVkirx7W
— Nandini 🇮🇳 (@NAN_DINI_) November 9, 2021
तुलसी गौड़ा कर्नाटक के होन्नाली गांव की रहने वाली महिला हैं। पिछले 6 दशकों से उन्होंने पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पेड़ पौधों की देख रेख की है, वही उन्होंने नई नई जड़ी-बूटियों की भी खोज की है। उन्हें जंगल की इनसाइक्लोपीडिया के रूप में भी जाना जाता है। तुलसी गौड़ा अब तक 30,000 से भी अधिक पौधे लगा चुकी हैं, तो वही वन विभाग की नर्सरी की देखभाल भी करती हैं।
पद्मश्री सम्मान से नवाजी गई तुलसी गौड़ा की सादगी देख पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। उनके इसी अभिवादन की एक तस्वीर को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा ने अपने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि Exact way of defining the present #PadmaAwards
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS