Google ने 39 बार किया रिजेक्ट फिर भी नहीं मानी हार, 40वीं बार में यूं मिली सफलता

अगर किसी इंसान को उसकी मनपसंद जगह पर नौकरी मिल जाए तो इससे अच्छा शायद ही कुछ और हो उसके लिए। लेकिन मान लीजिए अगर आप वहां अप्लाई करें और आपके हाथ असफलता लगे तो शायद आप निराश हो जाएंगे और फिर वहां दोबारा कभी अप्लाई नहीं करेंगे। वहीं अगर कर भी दिया तो ज्यादा से ज्यादा दो या तीन बार। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने वाले हैं। जिसने अपने सपनों की नौकरी पाने के लिए एक या दो बार नहीं बल्कि 39 बार रिजेक्शन झेला और फिर आखिरकार 40वें अटेम्प्ट में उसे सफलता हासिल हुई। उस इंसान ने अपनी इस सफलता को लिंक्डइन पर शेयर किया। जहां से उसकी ये स्टोरी काफी वायरल (Viral) हो रही है।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन है ये शख्स और क्या है इसकी पूरी स्टोरी। इस शख्स का नाम टायलर कोहेन है। ये अमेरिका (America) के सैन फ्रांसिस्को का रहने वाला है और अभी तक डूरडाश में एसोसिएट मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। इस बीच वो लगातार गूगल (Google) में जॉब के लिए भी अप्लाई करता रहा। लेकिन उसे 39 बार Google द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। आखिरकार 40वें अटेम्प्ट में उसकी मेह्नत रंग लायी और गूगल में उसे चुन लिया गया। इस खुशी को उसने अपने लिंक्डन अकाउंट पर शेयर किया।
टायलर कोहेन ने अपने लिंक्डन पर रिजेक्शन लेटर्स वाले मेल के स्क्रिनशॉट को शेयर करते हुए लिखा कि दृढ़ता और पागलपन में बहुत कम फर्क है। मैं अब तक यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि मेरे अंदर क्या है। 39 रिजेक्शन और 1 एक्सेप्टेंस। टायलर के स्क्रिनशॉट के अनुसार वो 25 अगस्त 2019 से ही गूगल में नौकरी के लिए अप्लाई कर रहा था। उसके शेयर किए गए पोस्ट पर गूगल हैंडल से भी रिप्लाई आया है। गूगल ने लिखा कि यह सफर कितना अद्भुत है, टायलर! निश्चित तौर पर समय आ चुका है। साथ ही गूगल ने एक लाफिंग इमोजी भी पोस्ट किया गया है।
टायलर के इस पोस्ट पर अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। बहुत से लोगों उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। वहीं टायलर के पोस्ट के बाद बाकि लोगों ने भी अपने रिजेक्शन की कहानी बताई है। एक यूजर ने लिखा कि मैंने 83 बार अप्लाई किया जहां मुझे 52 रिजेक्शन मिले और अब भी फाइनल राउंड का इंतजार कर रहा हूं। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना भी करी, जिन्होंने अपने स्वयं के मूल्य का एहसास करने और कंपनी का पीछा नहीं करने कि सलाह दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS