रूसी सैनिकों ने करीना के साथ की हैवानियत, पहले किया रेप फिर बाद में...

रूस यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) के बीच एक दिल दहला देने वाली खबर खूब सुर्खियों में है। दरअसल इस समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। रूस ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है, साथ ही रूसी सैनिकों की क्रूरता की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। वहीं यूरोप में OSCE (सुरक्षा और सहयोग संगठन) की रिपोर्ट ने रूस पर यूक्रेन में अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन के स्पष्ट पैटर्न का आरोप लगाया है। साथ ही कहा गया कि मास्को (Moscow) ने यूक्रेन पर हमला करने के बाद अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का सम्मान किया होता तो मारे गए नागरिकों की संख्या या घायल कम होते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि ये रिपोर्ट तब सामने आई है जब रूसी सैनिकों द्वारा 16 साल की करीना येर्शोवा (Karina yershova) के साथ दरिंदगी और क्रूरता के बाद उसके शव की पहचान हुई है।
रूसी सैनिकों पर आरोप हैं कि उन्होंने 16 साल की मासूम करीना येर्शोवा के साथ रेप किया और फिर बाद में पीछे से उसके सिर में गोली मार दी। यही नहीं रूसी सैनिकों ने करीना के शव को बुका में 400 यूक्रेनी सैनिकों की लाशों के साथ फेंक दिया।
दरअसल करीना की मां की दोस्त और उसकी इंग्लिश टीचर ओलेसा वासिलेट्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी और साथ ही लोगों से मदद भी मांगी। ओलेसा ने लिखा कि, नस्लवादियों ने मेरी दोस्त की बेटी करीना येर्शोवा की हत्या कर दी, लेकिन उससे पहले उसके साथ हैवानियत की गई, उसका रेप किया और फिर उसे गोली मारकर कूड़ेदान में फेंक दिया। क्या कोई उसे दफनाने में मेरी मदद करेगा, मैं इस बच्ची को सालों से जानती हूं, मैं उसे अंग्रेजी सिखाती थी।
गौरतलब है कि, करीना पिछले महीने की शुरुआत में गायब हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद मांगी और लिखा कि मेरी बेटी को खोजने में मदद करें वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने यूक्रेन में हुए रूस के अत्याचारों को नरसंहार करार दिया है। साथ ही कहा जा रहा है कि वो जल्द ही यूक्रेन का दौरा कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS