Trending : साल भर की बच्ची के दिमाग में मिला भ्रूण, हड्डियों से लेकर नाखून तक हुए विकसित

Trending News : बहुत बार मेडिकल साइंस में अजीबोगरीब मामले देखने को मिलते रहते हैं। अब जो मामला सामने आया है, उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। इस खबर को मेडिकल साइंस में एक अजूबा समझा जा रहा है। हैरान कर देने वाला यह मामला चीन का है। यहां डॉक्टर्स को एक साल की बच्ची के दिमाग से भ्रूण मिला है। न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।
एक साल पहले हुआ था जन्म
ऐसा बताया जा रहा है कि इस बच्ची का जन्म साल भर पहले हुआ था। जन्म के बाद से ही इस बच्ची के सिर का साइज बढ़ता जा रहा था। ऐसे में उस बच्ची के माता-पिता उसको अस्पताल ले गए, जहां उसका सिटी स्कैन हुआ। जांच करने के बाद डॉक्टर्स ने यह पाया कि बच्ची के दिमाग के अंदर एक भ्रूण मौजूद था। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची के दिमाग के अंदर यह भ्रूण 4 इंच तक बढ़ चुका था और इसकी कमर, हड्डियां और उंगलियों के नाखूनों भी विकसित हो रहे थे। इसके साथ ही डॉक्टर्स ने यह भी बताया कि इस भ्रूण का विकास बच्ची के दिमाग में तब से हो रहा था, जब बच्ची अपनी मां की कोख में थी।
ऑपरेशन के बाद निकाला गया भ्रूण
बच्ची के दिमाग से निकाले गए इस भ्रूण की जीनोम सीक्वेंसिंग में यह खुलासा हुआ कि यह भ्रूण इस बच्ची का ही जुड़वां था। बता दें कि मेडिकल साइंस में इस स्थिति को फीटस इन फीटू कहा जाता है। इस स्थिति में मां की कोख में पल रहे दो भ्रूण में से एक का विकास दूसरे भ्रूण के अंदर ही होने लगता है। यह तब होता है, जब दोनों भ्रूण सही से अलग नहीं हो पाते हैं।
@inshorts
— AIIMS Doctors Unity 🇮🇳 (@AiimsU) March 10, 2023
Doctors in China have found an "unborn twin" in the brain of a one-year-old child in China, according to a study published in a journal.
The child presented problems with motor functions and had an enlarged head. #news pic.twitter.com/zC620qqm8T
मिल चुके हैं कई मामले
एक अध्ययन में यह कहा गया कि संयुक्त भाग मेजबान भ्रूण के अग्रमस्तिष्क में विकसित होते हैं और न्यूरल प्लेट फोल्डिंग के दौरान दूसरे भ्रूण को ढंकते हैं। हालांकि, यह इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है। मिस्र के एक किशोर लड़के के पेट से 16 साल बाद एक भ्रूण निकला था। सिर्फ इतना ही नहीं, पिछले साल रांची में 21 दिन के बच्चे के पेट से 8 भ्रूण निकाले गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS