नागिन का इंतकाम, शख्स को 7 बार काटने के बाद भी बच गई जान, अभी भी बनी जानी दुश्मन

सन् 1979 में आई फिल्म जानी दुश्मन... इस फिल्म में एक नागिन नाग की मौत का बदला लेने के लिए कुछ लोगों से एक-एक कर बदला लेती है। जब तक वो एक-एक को नहीं मार देती वो चैन से नहीं बैठती। दरअसल ऐसा ही कुछ असल जिंदगी में देखने को मिल रहा है।
ये हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) जिले का है। जहां एक शख्स ने दावा किया है कि एक नागिन उसकी जान की दुश्मन बनी हुई है। रामपुर के स्वार इलाके के रहने वाले शख्स ने दावा करते हुए कहा कि अपने साथी की मौत का बदला लेने के लिए एक सांप उसे 7 बार काट चुका है।
सांप ने 7 बार काटा फिर भी बच गई जान
इसके बाद से ही ये हैरान करने वाला दावा चारों तरफ चर्चा में है। शख्स ने आगे बताया कि सांप ने उसे जितनी बार भी काटा उसके परिवार के लोग उसे हर बार इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हैं। हालांकि, वो 7 बार बच गया है लेकिन अब वो पूरी तरह से दहशत में जिंदगी जी रहा है। इस कारण अब वो घर के बाहर जाकर मजदूरी करने में डर रहा है कि कहीं सांप उस पर फिर से हमला ना कर दे।
सांप की मौत बनी जिंदगी का जंजाल
मोहब्बत नगर के मिर्जापुर गांव के रहने वाले एहसान अली ने बताया कि सात महीने पहले वो अपने खेत में काम करने गए थे। इस दौरान उन्हें सांप का एक जोड़ा दिखा, जिसे उन्होंने लाठी से मारा, और इसमें एक सांप की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा सांप हमले से बचकर भाग निकला था। एहसान अली को नहीं पता था कि सांप की मौत उनकी जिंदगी का जंजाल बन जाएगी।
सातवीं बार गंवाना पड़ा अंगूठा
अली ने दावा किया है कि इसके बाद उनके ऊपर लगातार सांप के हमले हो रहे हैं। सबसे पहला महला 6 महिने पहले ही हुआ था। तब भी वो खेत में काम कर रहे थे फिर सांप ने उन्हें काट लिया। वहीं उन्हें उस दौरान आनन-फानन में रामपुर के नजदीकी बंजीर गांव ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उनकी जान बच गई। एहसान अली बताते हैं कि सातवीं बार सांप ने उन्हें बुधवार की सुबह काटा था जब वो अपने खेत में भैंस के लिए चारा लाने गए थे। सांप के सातवीं बार काटने पर उन्हें अपना पैर का अंगूठा गंवाना पड़ा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS