Video Viral: सरेंडर कर फूट-फूट कर रो पड़ा रूसी सैनिक, यूक्रेनियन लोगों ने पिलाई चाय फिर कराई मां से बात

Video Viral: सरेंडर कर फूट-फूट कर रो पड़ा रूसी सैनिक, यूक्रेनियन लोगों ने पिलाई चाय फिर कराई मां से बात
X
दरअसल सोशल मीडिया पर एक असत्यापित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लगभग 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में एक रूसी सैनिक को आत्मसमर्पण करने के बाद आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है।

यूक्रेन और रूस के बीच जंग (Russia Ukraine War) लगातार एक हफ्ते के बाद भी जारी है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रूसी सैनिक (Russian Soldier) अपने स्वयं के वाहनों में तोड़फोड़ और आत्मसमर्पण कर रहे हैं। एक ब्रिटिश खुफिया फर्म द्वारा इंटरसेप्ट की गई रेडियो क्लिप ने कथित तौर पर कुछ रूसी सैनिकों को रोते हुए और आपूर्ति की कमी की शिकायत करते हुए देखा गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक असत्यापित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लगभग 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में एक रूसी सैनिक को आत्मसमर्पण करने के बाद आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में गर्म कपड़ों में बांधे गए सिपाही को गर्म चाय की चुस्की लेते और पेस्ट्री खाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वो चारों तरफ से यूक्रेनियों से घिरा हुआ है, जिनमें से एक महिला फोन पकड़े हुए है।

वहीं इस वीडियो के अनुसार यूक्रेनी महिला ने रूसी सैनिक को उसकी मां से वीडियो कॉल के जरिए बात कराई। इसके बदलने में रूसी सैनिक कुछ नहीं कर सका क्योंकि वो अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने के लिए लड़ रहा था। इस दौरान वो वीडियो कॉल के समय रो रहा था और चाय पीते हुए अपनी मां को फ्लाइंग किस भी दे रहा था। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने यूक्रेनी लोगों की काफी तारीफ की है।

Tags

Next Story