Video Viral: सड़क पर जा रहा था रूसी टैंक, अचानक यूक्रेनी शख्स ने चढ़कर किया हैरान करने वाला काम

रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russian Ukraine War) को 14 दिन हो गए हैं, लेकिन रूस यूक्रेन पर लगातार हमलावर है। इस युद्ध में यूक्रेन की सेना और नागरिक भी रूस के खिलाफ उतर आए हैं। कई लोग अपने देश की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा रहे हैं। इस बीच एक वीडियो काफी वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें एक नागरिक रूसी टैंक पर चढ़कर यूक्रेन का झंडा फहरा रहा है।
रूस के हमले के बीच यूक्रेन में आए दिन कुछ ना कुछ घटित हो रहा है। आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एक यूक्रेनी सैनिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को चेकप्वाइंट पर प्रपोज किया था। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था जो लोगों को काफी पसंद आया। इस वीडियो ने लोगों के दिल को जीता है। वहीं अब इस तरह का वीडियो फिर वायरल हो रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक यूक्रेनी शख्स सड़क पर जा रहे रूसी टैंक के ऊपर चढ़ जाता है और यूक्रेन का झंडा फहराने लगता है। वहीं हर कोई उसे देख रहा है, काफिले के आसपास के कई लोग यूक्रेन का राष्ट्रीय झंडा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यूक्रेन का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कई नागरिक की गाड़ियों पर रूसी टैंक ने हमला किया था इसके बाद इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी।
A Ukrainian climbed onto a Russian tank and hoisted the Ukrainian flag.#UkraineRussianWar #Ukraine #UkraineUnderAttack #UcraniaRussia #RussianUkrainianWar pic.twitter.com/BFrQKZvLlE
— David Muñoz López 🇪🇦🇪🇺🇺🇦 (@dmunlop) March 7, 2022
यूक्रेन के रक्षा मंत्र ओलेक्सी रेजनिकोव ने मंगलवार को खुलासा किया कि 24 फरवरी को रूसी सेना के हमले के बाद से यूक्रेन में अबतक 400 नागरिक की मौत हो गई है जबकि 800 लोग घायल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS