पत्नी के प्यार में शख्स करने चला 2000 KM दूर समुद्र पार, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा रह गया सपना अधूरा

एक शख्स अपनी पत्नी से मिलने के लिए इतना बेकाबू हुआ कि हवाई जहाज के बजाय वो समुद्र के रास्ते ही अपनी पत्नी के पास पहुंच गया। दरअसल एक वियतनामी शख्स (Vietnamese man) जिसकी पत्नी मुंबई (Mumbai) में रहती है, उससे मिलने वो थाईलैंड (Thailand) के फुकेट (Phuket) तट से मुंबई पहुंच गया। करीब दो हफ्तों के इस सफर के बाद जब एक मछुआरे ने उसे देखा तो थाई नेवी को जानकारी दी गई। बाद में थाई नेवी ने उसके पास जाकर पहले तो उसे बचाया और फिर उसे गिरफ्तार भी किया। जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वो अपनी पत्नी से मिलने के लिए जा रहा था। इस दौरान शख्स ने दो हफ्तों में सिर्फ 50 मील का रास्ता ही तय कर पाया।
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हो होआंग हुंग नाम का ये शख्स थाईलैंड से रबर की कश्ती से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। जबकि ये शख्स मूल रूप से वियतनाम का रहने वाला है। वह रबर की कश्ती में बिना नेविगेशन सिस्टम के इंस्टेंट नूडल्स लेकर अपने सफर पर निकल पड़ा। लेकिन उसे क्या पता था कि थाईलैंड से करीब 80 किमी दूर पहुंचने पर उसे सिमिलन द्वीप समूह पर कुछ मछुआरे देख लेंगे और थाई नेवी उसे गिरफ्तार कर लेगी।
पत्नी से मिलने के लिए परेशान है शख्स
Authorities in Thailand have rescued a man who attempted to paddle on an inflatable boat from Phuket to India to reunite with his wife, after being apart for two years due to the pandemic.
— Astro Radio News (@AstroRadioNews) March 25, 2022
📸: Third Naval Area Command of the Royal Thai Navy pic.twitter.com/0C1eHN0GuZ
बता दें कि थाई मेरीटाइम इंफोर्समेंट कमांड सेंटर के कैप्टन पिचेट सोंगटान के अनुसार ये शख्स मुंबई में रह रही अपनी पत्नी से मिलने के लिए काफी परेशान था। कोरोना के कारण उसकी पत्नी भारत में ही है। इस दौरान उसकी कश्ती में किसी तरह को कोई मैप, जीपीएस या फिर कंपास नहीं था। सिर्फ कपड़े और पानी था। भारत का वीजा नहीं होने के कारण उसने समुंद्र के रास्ते भारत पहुंचने की सोची। इसके लिए वो 5 मार्च को थाईलैंड से निकला था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS