Earth Day 2022: 35 वर्षों में तेजी से बदला पृथ्वी का स्वरूप, पूरी दुनिया के लिए बजी खतरे की घंटी

Earth Day 2022: 35 वर्षों में तेजी से बदला पृथ्वी का स्वरूप, पूरी दुनिया के लिए बजी खतरे की घंटी
X
वहीं इस बार अर्थडे 2022 की थीम Invest in our planet है। इस थीम से तात्पर्य हमारे स्वास्थ्य, परिवार, आजीविका की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर पृथ्वी में निवेश करने के लिए लोगों को प्रत्योहित करना है।

22 अप्रैल को जहां पूरी दुनिया अर्थ डे (Earth Day 2022) मना रही है, वहीं विश्वभर के लिए सबसे चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है। दरअसल हमारी पृथ्वी जिस पर हम रहते हैं, उसे बचाने का प्रण हमें लेना होगा, पृथ्वी को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। अर्थ डे पर पूरा विश्व पृथ्वी के महत्व को समझेंगे तो ही हमारी पृथ्वी क्लाइमेट चेंज (Climate Change), ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) जैसी परेशानियों से उबर पाएगी। जीवन को चलाने के लिए पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों का खूब देहन हो रहा है, इसी को देखकर लगता है कि कहीं वक्त से पहले ही ये संसाधन खत्म ना हो जाए।

गूगल ने शेयर किया खास डूडल

वहीं गूगल ने भी इस मौके पर एक खास डूडल (Google Doodle On Earth Day) पेश कर पूरी दुनिया को चेताया है। इस खास डूडल से स्पष्ट होता है कि पिछले 35 सालों में हमारी पृथ्वी में कितने बदलाव हुए हैं। इन्हीं बदलावों को डूडल पर जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को दर्शाया गया है, जो मौजूदा समय में पूरी दुनिया के लिए सबसे अहम है। वहीं गूगल द्वारा शेयर किए गए खास डूडल में चारों ओर चार अलग स्थानों पर हुए जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दिखाया गया है। इसमें पहली तस्वीर माउंट किलिमंजारो के मौजूद ग्लेशियर लगातार पिछल रहे हैं, तो दूसरे में ग्रीनलैंड के सेर्मर्सूक की हैं। तीसरे में ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ को दिखाया गया है और चौथे में जर्मनी के एलेंड स्थित हार्ज जंगलों को दिखाया गया है। साथ ही ये साल 1986 से 2020 तक की तस्वीरें हैं।


Earth day का इतिहास

दरअसल अर्थ डे को मनाने की शुरुआत साल 1970 में हुई, उस दौरान सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। वहीं उसके एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण पूरे अमेरिका को त्रासदी झेलनी पड़ी थी। इस हादसे में कई लोग आहत हुए, इसके बाद ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला लिया गया। ये वही नेल्सन थे जिनके आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस को मनाने के आयोजन में हिस्सा लिया।

Earth day 2022 की थीम

हर साल अलग-अलग थीम के अनुसार अर्थ डे मनाया जाता है। वहीं इस बार अर्थडे 2022 की थीम Invest in our planet है। इस थीम से तात्पर्य हमारे स्वास्थ्य, परिवार, आजीविका की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर पृथ्वी में निवेश करने के लिए लोगों को प्रत्योहित करना है। क्योंकि अगर पृथ्वी हरी-भरी रहेगी तो ही हमारा भविष्य समृद्ध हो पाएगा। वहीं पिछले साल की थीम 'हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित' करें थी।

Tags

Next Story