यूपी में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार और पैदल जा रह महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पैदल जा रही तीन महिलाओं को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक और दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि तीसरी घायल महिला को सीएचसी हथगाम में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बोलेरो चालक घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर फरार
तीनों की पहचान जमुना प्रसाद, मालती देवी और अनीता देवी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी को छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। हालांकि गाड़ी नंबर के तहत फरार चालक का पता लगाने का कोशिश किया जा रहा है।
Also Read-यूपी पुलिस को बिना वर्दी ड्यूटी करना महंगा पड़ा, जुआरियों को पकड़ने के दौरान लोगों ने कर दी पिटाई
बताया जा रहा है कि धरमंगलपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद बुधवार सुबह बाइक से धान का बीज लेने अल्लीपुर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह चक्की चौराहे से कुछ दूर निकला, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पैदल बैंक जा रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। तीनों महिलाएं मालती देवी, अनीता देवी और फूलमती मग्दीपुर गांव के रहने वाली थी। इस हादसे में बाइक सवार जमुना प्रसाद, मालती देवी और अनीता देवी ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि फूलमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS