VIDEO: मौत का खेल! गाड़ियों की रेस में दौड़ा रहे हैं घोड़े

VIDEO: मौत का खेल! गाड़ियों की रेस में दौड़ा रहे हैं घोड़े
X
सवाल उठना जायज है कि आखिर प्रशासन क्या कर रहा है।

पुराने समय में जब मनोरंजन के साधन सीमित थे तो लोग जानवरों की लड़ाई और घुड़दौड़ के जरिए मन बहलाया करते थे। उस समय राजा महाराजा घोड़ो पर बड़े बड़े दांव भी खेला करते थे।लेकिन समय बदला और बाजार ने करवट ली। आज बाजार में मनोरंजन के साधनों की कोई कमी नहीं हैं लेकिन शायद कुछ लोग बेजुबान जानवरों की जान की बाजी लगा कर ही खुश होते हैं।

इस बात का एक जीवंत उदाहरण देखने को मिला नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस जहां गाड़ियों के साथ घोड़े की रेस का वीडियो सामने आया। इस मामले पर पुलिस अब तक चुप्पी साधे हुए है। उल्लेखनीय है कि, इस वीडियो में कुछ लोग एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों के साथ घोड़े की रेस करा रहे हैं। और कई लोग शोर मचा कर व तालियां बजा कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

और ये सब हो रहा है प्रशासन की नाक के ठीक नीचे, क्यों कि जिस एक्सप्रेस-वे पर ये घुड़दौड़ होती है वहां क्यूआरटी तैनात है और कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। ऐसे में ये सवाल उठना जायज है कि आखिर प्रशासन क्या कर रहा है। जानकारी के मुताबिक़ नोएडा के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर खुलेआम सट्टे का कारोबार चलता है। और सटोरिये अच्छी नस्ल के घोड़ों पर काफी बड़ा दांव खेलते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story