यूपी : बहराइच स्थित सरयू नदी में नाव डूबी, 6 मरे, डीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

यूपी : बहराइच स्थित सरयू नदी में नाव डूबी, 6 मरे, डीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
X
बहराइच में सरयू नदी में आज तड़के हुआ है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सरयू नदी में एक नाव डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मरने वालों के सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान कर दिया है।

पुलिस के मुताबित हादसा आज सुबह चार बजे के करीब हुआ। ये लोग कोतवाली देहात क्षेत्र में नदी के किनारे लगने वाले मेले को देखने जा रहे थे। 6 शवों को निकाला जा चुका है। मरने वालों में दो बच्चे और 3 गांव को लोग हैं। पुलिस प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

स्थानीय लोगों की मानें तो नाव में 12 के करीब लोग थे। हादसे का कारण नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों को भर लेना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा है।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बागपत में 14 सितंबर को यमुना नदी में किसानों और मजदूरों से भरी एक नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी। उस नाव में 60 से ज्यादा लोग सवार थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उस हादसे में मरने वालों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story