उत्तर प्रदेश के इटावा में खौंफनाक वारदात, 2 लड़कियों की निकाल ली आंखें

उत्तर प्रदेश के इटावा से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो लड़कियों की निर्मम हत्या कर उनमे से एक लड़की की आखें निकल ली गई। जबिक दूसरी लड़के के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इन दोनों लड़कियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
वहीं पुलिस का मानना है कि इन दोनों लड़कियों की गला घोंटकर हत्या की गई है। एसएसपी ने कहा कि संभव है दोनों की हत्या मध्य प्रदेश के भिंड जिले में की गई और शिनाख्त न हो पाए इसलिए शव यहां फेंके गए। बता दें कि क्वारी नदी पुल के नीचे मंगलवार की सुबह चरवाहों ने लड़कियों के शव देखे। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक एक लड़की की उम्र 17 साल और दूसरी की लगभग 20 साल बताई जा रही है।
देखने में दोनों लड़कियां सगी बहनें लग रही हैं। जिला पुलिस ने पड़ोसी जिले जालौन और मध्य प्रदेश की भिंड पुलिस को शव मिलने की सूचना दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS